Reid Hoffman: 'फिलॉसफी से लिंक्डइन तक', कुछ ऐसी है हॉफमैन की कहानी,वर्क बैलेंस पर कुछ ऐसा कहा जिससे छिड़ी बहस
Reid Hoffman: वैसे तो वर्क एंड पर्सनल लाइफ बैलेंस पर कई सालों से बहस होती रही है लेकिन कोविड-19 महामारी के बाद से पूरी दुनिया काम और निजी जीवन के बीच एक वर्क बैलेंस बना कर चलने की कोशिश कर रही है। इसके कारण कई बड़े उद्यमी और बड़ी कंपनी के संस्थापकों की प्रोफेशनल लाइफ में सफल होने के लिए काम के मानक घंटे से अधिक काम करने और समय देने की टिप्पणी ने इस मुद्दें पर एक नई बहस छेड़ दी है।
वर्क बैलेंस बहस के बीच लिंक्डइन के को-फाउंडर रीड हॉफमैन ने पिछले साल एक पॉडकास्ट में खुलासा किया कि लिंक्डइन की स्थापना के शुरुआती दिनों में, कर्मचारियों को ऑफिस के बाद भी घर से काम करने के लिए कहा जाता था, लेकिन अपने परिवार के साथ डिनर करने के बाद।

कौन हैं रीड हॉफमैन जो अब भी अपने पुराने बयान पर अड़िग हैं और उसे सही मानते हैं। इस लेख में हम लिंक्डइन के को-फाउंडर के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं...
Who is Reid Hoffman? कौन हैं रीड हॉफमैन?
- रीड हॉफमैन का जन्म 1967 में कैलिफोर्निया में हुआ था। उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की और फिर ऑक्सफोर्ड से फिलॉसफी में मास्टर डिग्री ली।
- करियर की शुरुआत उन्होंने Apple और Fujitsu जैसी कंपनियों से की, लेकिन असली पहचान उन्हें PayPal के शुरुआती सदस्य और फिर लिंक्डइन के संस्थापक के रूप में मिली।
- रीड गैरेट हॉफमैन एक अमेरिकी इंटरनेट उद्यमी होने के , वेंचर कैपिटलिस्ट, पॉडकास्टर और लेखक भी हैं।
- 2003 में उन्होंने लिंक्डइन की स्थापना की, ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म जो आज दुनियाभर के पेशेवरों को जोड़ता है।
- 2016 में Microsoft ने लिंक्डइन को 26.2 बिलियन डॉलर में अधिग्रहित किया था।
Reid Hoffman news: इंटरनेट उद्यम और ग्लोबल मार्केटिंग में भूमिका
सिलिकॉन वैली के दिग्गज और लिंक्डइन के सह-संस्थापक रीड हॉफमैन न सिर्फ एक सफल उद्यमी हैं, बल्कि स्टार्टअप की दुनिया के सबसे प्रखर और विवादास्पद समर्थकों में से एक भी हैं। अपनी पढ़ाई के दौरान वह कुछ ऐसा बड़ा काम करना चाहते थे जिसका पूरी दुनिया पर बड़ा और सकारात्मक प्रभाव पड़े। उनकी इसी सोच ने उन्हें टेक्नोलॉजी और बिजनेस की दुनिया में ले आई।
- रीड गैरेट हॉफमैन पेशेवर नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म लिंक्डइन के सह-संस्थापक और पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रहे हैं।
- वर्तमान में हॉफमैन वेंचर कैपिटल फर्म विलेज ग्लोबल के अध्यक्ष हैं और इसके साथ ही इन्फ्लेक्शन एआई और मानस एआई के सह-संस्थापक भी हैं। इसके अलावा वे आर्क इंस्टीट्यूट के बोर्ड में भी शामिल हैं।
- राजनीतिक और वैश्विक नीति के क्षेत्र में भी हॉफमैन का गहरा प्रभाव रहा है। वे 2011 से बिलडरबर्ग समूह के सदस्य और 2015 से काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस से जुड़े हुए हैं।
- रीड हॉफमैन ने कई राजनीतिक अभियानों और संगठनों का समर्थन किया है और तकनीकी नवाचार के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों और मानवतावाद को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभाई है।
Reid Hoffman: नौकरी खोजने के लिए बनाया अलग प्लेटफार्म
- फिलॉसफी पढ़ने वाले हॉफमैन ने पेशेवर नेटवर्किंग, नौकरी की खोज और करियर निर्माण के लिए एक ऐसा सोशल मीडिया प्लेटफार्म डिजाइन किया जिससे करोड़ों लोगों को फायदा मिला।
- लिंक्डइन ने वित्तीय वर्ष 2024 में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 16 दशमलव 37 बिलियन डॉलर कमाए। इसने प्रीमियम सदस्यता से 2 बिलियन डॉलर से अधिक की कमाई की।
- साल 2024 के दौरान इसका कुल राजस्व 10% बढ़ा, जिससे यह दुनिया की सबसे बड़ी पेशेवर नेटवर्क कंपनी बन गई। फोर्ब्स के अनुसार, 2025 तक रीड हॉफमैन की कुल संपत्ति लगभग 2.6 बिलियन डॉलर आंकी गई है। लिंक्डइन दुनिया का सबसे बड़ा प्रोफेशनल नेटवर्किंग साइट है।
Reid Hoffman के किस बयान से फिर छिड़ी बहस ?
हॉफमैन का मानना है कि स्टार्टअप में सफलता रातों-रात नहीं मिलती और इसके लिए 24x7 की प्रतिबद्धता चाहिए। उन्होंने कहा, "जो लोग सोचते हैं कि यह कि यह उनके निजी जीवन को खत्म करने जैसा है तो वे स्टार्टअप गेम को नहीं समझते।" उनका यह भी तर्क है कि इस तरह की मेहनत का फल बहुत बड़ा होता है। उनके अनुसार, लिंक्डइन के शुरुआती करीब 100 कर्मचारी अब आर्थिक रूप से इतने सक्षम हैं कि उन्हें कभी काम करने की ज़रूरत नहीं पड़ी।
हालाँकि, लिंक्डइन के सह-संस्थापक रीड हॉफमैन का बयान वर्तमान कार्य संस्कृति के साथ बिल्कुल मेल खाता है जो तकनीक और एआई क्रांति में प्रगति के साथ आगे बढ़ने के लिए कंपनियों द्वारा क्रांतिकारी दृष्टिकोण की मांग करता है। लेकिन इनकी ये मांग कंपनी के कर्मचारियों के निजी जीवन में कई तरह की समस्याएं पैदा करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications