अश्वेतों के पक्ष में Reddit के को-फाउंडर सेरेना विलियम्स के पति ने दिया इस्तीफा, रखी ये मांग

वॉशिंगटन। अमेरिकी अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लायड की मौत के बाद यूएसए समेत दुनियाभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। दुनिया की कई जानीमानी हस्तियों ने इन विरोध प्रदर्शनों का समर्थन किया है। इसी कड़ी में टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स के पति और सोशल नेटवर्क फर्म रेडिट के को-फाउंडर एलेक्सिस ओहानियन भी शामिल होग गए हैं। एलेक्सिस ओहानियन ने शुक्रवार को सोशल नेटवर्क फर्म के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया। अपने इस्तीफे के साथ ही एलेक्सिस ने अपने पद पर किसी अश्वेत की नियुक्ति की मांग की है।

Reddit Co Founder, Serena Williams Husband, Alexis Ohanian Quits Board
अश्वेतों के साथ एकजुटता दिखाते हुए लेक्सिस ओहानियन ने ऑनलाइन पोस्ट में कहा कि उन्होंने रेडिट के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। मैं ये एक पिता के रूप में कह रहा हूं जिसे अपनी अश्वेत बेटी को जवाब देने में सक्षम होने की जरूरत है जब वे पूछे कि आपने क्या किया? ओहानियन और विलियम्स ने तीन साल पहले शादी की थी और उनका एक बच्चा है।ओहानियन ने 15 साल पहले रेडिट की शुरुआत की थी।

उन्होंने कहा कि वे कंपनी में अपने हिस्से पर होने वाले किसी भी प्रोफिट को अश्वेत समुदाय की सेवा में खर्च करेंगे। यही नहीं ओहानियन ने पूर्व एनएफएल स्टार कॉलिन कापरनिक के नो योर राइट्स कैंप को 10 लाख डॉलर देने की भी बात कही है। बता दें कि यह अभियान युवाओं में कानूनी जागरूकता के लिए है। वहीं एलेक्सिस ओहानियन के इस्तीफे का सम्मान करते हुए कंपनी के सीईओ स्टीव हफमैन ने कहा कि कंपनी उनके अनुरोध को सम्मान देगी। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी नस्लवादी भाषणों से निपटने के लिए अपनी कंटेंट पॉलिसी को और मजबूत करने पर काम कर रही है।

23 बार ग्रैंड स्लैम विजेता सेरेना और ओहेनियन की 2016 में सगाई हुई थी और सितंबर 2017 में उन्हें बेटी हुई थी। सेरेना जब नौ माह गर्भ से थी तो वह आस्ट्रेलियन ओपन जीती थी। लंबे ब्रेक के बाद वह फरवरी 2018 में अपनी बहन वीनस विलियम्स के साथ फेड कप में लौटी थी। उन्होंने उसी साल फ्रेंच ओपन में भी वापसी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+