Love Story: बिल गेट्स ने मेलिंडा को कार पार्किंग में कहा था ILU, 7 साल डेट करने के बाद रचाई थी शादी

न्यूयार्क, 4 मई।। आज सुबह से एक खबर ने सबको हैरान किया हुआ है और वो है माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स और उनकी पत्‍नी मेलिंडा गेट्स के तलाक की न्यूज। इन दोनों ने अपनी 27 साल की शादी को खत्म करने का ऐलान किया है, जिसके कारण ये दोनों इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हैं। सभी इसी बात से हैरान हैं कि दोनों के बीच में ऐसा क्या हो गया कि इन्होंने अपनी बेहद ही खूबसूरत लवस्टोरी का दी एंड कर दिया। फिलहाल दोनों ने प्राइवेसी का हवाला देते हुए इस बारे में कोई बात करने से इंकार कर दिया है, हालांकि दोनों ने ये क्लीयर किया कि दोनों फाउंडेशन के लिए काम करते रहेंगे लेकिन अब जीवन साथ में व्यतीत नहीं करेंगे।

Recommended Video

    Bill Gates and Melinda Divorce: शादी के 27 साल बाद अलग हुए बिल गेट्स और मेलिंडा | वनइंडिया हिंदी
    7 साल तक डेटिंग के बाद की थी शादी

    7 साल तक डेटिंग के बाद की थी शादी

    आपको बता दें कि आज 27 साल की शादी को खत्म करने वाले इस कपल ने 7 साल की डेटिंग के बाद विवाह का फैसला किया था। दोनों की जोड़ी सफल प्रेम और शादी कि मिसाल कही जाती थी इसलिए आज जब दोनों अलग हुए तो हर इंसान हैरान हो गया। कुछ साल पहले एक इवेंट इंटरव्यू में मेलिंडा गेट्स ने अपनी और बिल की सुंदर रोचक कहानी के बारे में दुनिया को बताया था। मालूम हो कि साल 1987 मेलिंडा ने टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ज्वॉइन की थी और उसके बाद उनका और बिल का इश्क परवान चढ़ा था।

     कार पार्किंग में बिल ने मेलिंडा को कहा था ILU

    कार पार्किंग में बिल ने मेलिंडा को कहा था ILU

    इसी दौरान ऑफिस के एक डिनर मीट में मेलिंडा की मुलाकात बिल से हुई थी। इस मीट में मेलिंडा की स्मार्टनेस से बिल प्रभावित हुए थे, उन्हें मेलिंडा काफी अच्छी लगी थीं, इसके बाद वो दोनों ऑफिशियल वर्क के दौरान मिलने लगे और एक दिन शनिवार सुबह कंपनी की कार पार्किंग में बिल ने मेलिंडा को प्रपोज कर दिया। मेलिंडा के लिए ये सब कुछ बहुत अलग और हैरान कर देने वाला था, उन्हें कुछ समझ नहीं आया और इसलिए उन्होंने बिल को मना कर दिया।

    मेलिंडा माइक्रोसॉफ्ट में प्रॉडक्ट मैनेजर थीं

    मेलिंडा माइक्रोसॉफ्ट में प्रॉडक्ट मैनेजर थीं

    लेकिन बिल ने कहा कि जल्दबाजी में कुछ ना कहो, उन्होंने कहा कि आप सोच लो, हम साथ क्या डिनर पर चल सकते हैं। इसके बाद उन्होंने मोबाइल नंबर मांगा। मेलिंडा ने अपना नंबर दिया और कहा कि जब आप फ्री होंगे तब बता दीजिएगा लेकिन बिल ने उसी रात मेलिंडा को फोन करके डिनर का प्रोग्राम सेट किया था। बता दें कि उस वक्त मेलिंडा माइक्रोसॉफ्ट में प्रॉडक्ट मैनेजर थीं और बिल कंपनी के सीईओ, दोनों के अफेयर की चर्चाएं कंपनी के लोगों के बीच भी होने लगी थी।

    मेलिंडा की मां भी हुई थीं परेशान

    मेलिंडा ने ये बातें अपनी मां को बताई तो उनकी मां थोड़ा सा डर गईं क्योंकि बिल उस वक्त दुनिया के मोस्ट इलेजिबल बैचलर थे, उनकी मां ने सोचने का वक्त मांगा और इसी बीच माइक्रोसाफ्ट ने कामयाबी की नई ऊंचाईयां छूईं, जिसमें मेलिंडा की मेहनत का भी बड़ा हाथ था। साथ काम करते-करते मेलिंडा के मन में भी वो ही जज्बात पैदा हो गए जो कि बिल के दिल में उनके लिए थे लेकिन इन बातों में पूरे 7 साल लग गए। मेलिंडा की मां भी दोनों के रिश्ते की गहराई समझ चुकी थीं और उन्होंने भी इस रिश्ते को हरी झंडी दे दी। जिसके बाद साल 1994 में दोनों ने लवप्लेस कहे जाने वाले 'हवाई' के एक द्वीप लनाई में शादी रचाई थी। बिल ने इस टापू के सभी स्थानीय हेलिकॉप्टर बुक कर लिए थे, जिससे उनकी शादी में कोई अनवांटेड लोग ना आ पाएं।

    ये परखा हुआ गहराई वाला प्रेम था फिर...

    ये परखा हुआ गहराई वाला प्रेम था फिर...

    बिल की सादगी और उनका महिलाओं के प्रति आदर और अच्छी सोच रखने की वजह से मेलिंडा ने बिल से प्यार किया था। मेलिंडा ने कहा था दुनिया की नजर में बिल बहुत अमीर, सफल और इंटेलिजेंट व्यक्ति हैं लेकिन सच में वो बहुत अच्छा इंसान है, जिसके मन में किसी के लिए बैर नहीं है और ना ही वो घमंडी है, उसकी सादगी, सच्चाई और भोलापन ही मुझे उसके करीब ले आया, ये कोई चार दिन का पैदा हुआ या पहली नजर का प्यार नहीं था, ये परखा हुआ गहराई वाला प्रेम था, जो मुझे उससे और उसे मुझसे हुआ था।

    बिल-मेलिंडा को शादी से तीन बच्चे हैं

    बिल-मेलिंडा को शादी से तीन बच्चे हैं

    आपको बता दें कि बिल-मेलिंडा को शादी से तीन बच्चे हैं और दोनों साथ में समाजसेवी संस्था बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन चलाते हैं, जो बच्चों के टीकाकरण के लिए काम करती है। फोर्ब्स के मुताबिक 124 बिलियन डॉलर (करीब 9.30 लाख करोड़ रुपये) के साथ बिल गेट्स दुनिया के चौथे सबसे अमीर इंसान हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+