सुपरमैन की पहली कॉमिक्स बुक 32 लाख डॉलर में हुई नीलाम, अब तक की सबसे महंगी किताब
नयी दिल्ली। दुनिया को सुपरमैन से मिलाने वाली ‘एक्शन कॉमिक्स नंबर वन' की एक दुर्लभ प्रति 32 लाख डॉलर में बिकने के साथ ही यह विश्व की सबसे महंगी कॉमिक बुक हो गई है। सुपरमैन की ये किताब साल 1938 में पहली बार नजर आई थी। इस पुस्तक में सुपरमैन पहली बार नजर आया था और इसकी शुरुआती कीमत 10 सेंट्स थी।

डारेन एडम्स ने ‘ईबे' पर इस दुर्लभ प्रति की नीलामी का फैसला करते हुए इसकी शुरुआती नीलामी राशि 99 सेंट्स रखी थी। लेकिन दो घंटे से भी कम समय में इसका दाम बढ़कर 15 लाख डॉलर को पार कर गया। नीलामी खत्म होने पर वाशिंगटन के ‘फेडरेल वे' में प्रिस्टाइन कॉमिक्स के मालिक ने पाया कि यह रकम 32 लाख सात हजार 852 डॉलर हो गई।
सुपरमैन की 'एक्शन कॉमिक्स नंबर वन' की एक रेयर कॉपी 3,207,852 डॉलर में नीलाम हुई। 19.39 करोड़ रुपए में बिक कर यह दुनिया की सबसे महंगी कॉमिक बुक हो गई है। सुपरमैन बच्चों में खास कर बेहद लोकप्रिय रहा है। उसे सुपर हीरों के तौर पर पेश किया गया।












Click it and Unblock the Notifications