Pride Event: चार गाने गाकर रैपर ने स्टेज पर की 'गंदी हरकत', शर्म से पानी-पानी हुए लोग
नई दिल्ली: हाल ही में अमेरिका के मियामी में एक प्राइड इवेंट का आयोजन किया गया था। जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। इस इवेंट में अमेरिकन रैपर अजालिया बैंक्स भी पहुंचीं। शुरू में तो सब कुछ सही चल रहा था, लेकिन फिर वहां पर जो कुछ भी हुआ, उसे देख सब हैरान रह गए। हालांकि बाद में उन्होंने ट्विटर पर सफाई भी दी।

स्टेज से दिखाए ब्रेस्ट
TMZ की रिपोर्ट के मुताबिक रैपर Wynwood प्राइड शो में हिस्सा ले रही थीं। वहां पर लोग कम थे। इसके बाद उनको गुस्सा आया, जिस पर उन्होंने वहां एक 'गंदी हरकत' कर दी और स्टेज से स्तन दिखाने लगीं। इस वजह से वहां मौजूद लोग भी शर्मा गए। इसके बाद रैपर ने प्रमोटर्स को जमकर फटकार लगाई।

वहां आकर खुश नहीं
रैपर ने चिल्ला कर कहा कि मैं यहां पर आकर वास्तव में खुश नहीं हूं। मैं अच्छा करने की कोशिश कर रही हूं, लेकिन ये मुश्किल है। मैं वास्तव में यहां पर नहीं रहना चाहती हूं। वहीं इवेंट शुरू होते ही दर्शकों ने भी हंगामा शुरू कर दिया था, क्योंकि रैपर काफी लेट थीं और उन्होंने प्रोफेशनल व्यवहार नहीं किया।

लोगों पर माइक फेंका
कुछ रिपोर्ट में तो यहां तक दावा किया गया कि उन्होंने दर्शकों के ऊपर माइक फेंक दिया था। हालांकि बाद में वो ट्विटर पर आईं और इस सारे मुद्दे का दोष प्रमोटर्स पर मढ़ दिया। उन्होंने कहा कि प्राइड इवेंट बहुत ही अलग तरह का था। मुझे बहुत कूदना पड़ा। हालांकि उनका अकाउंट अब सस्पेंड दिखा रहा है।

क्या है प्राइड मंथ?
आपको बता दें कि LGBTQ समुदाय यानी समलैंगिक लोग जून महीने को प्राइड मंथ के रूप में मनाते हैं। इसके लिए दुनिया के बहुत से हिस्सों में अलग से प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं। हालांकि अभी भी बहुत से देशों में समलैंगिकता अपराध की श्रेणी में आती है।












Click it and Unblock the Notifications