चीन में बारिश और बाढ़ का थम नहीं रहा कहर, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 33, दर्जनों लोग लापता

China Flood: चीन में बाढ़ का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है और चीनी अधिकारियों ने बुधवार को कहा है, कि राजधानी बीजिंग में हाल ही में आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है, जिसमें पांच बचावकर्मी भी शामिल हैं, जबकि 18 लोग लापता हैं।

चीन के अधिकांश उत्तरी हिस्से में असामान्य रूप से भारी बारिश का खतरा बना हुआ है और बीजिग प्रशासन के मुताबिक, शहर के पहाड़ी पश्चिमी बाहरी इलाकों में कई दिनों तक भारी बारिश हुई, जिससे 59,000 घर ढह गए, करीब 150,000 लोगों को भारी नुकसान हुआ है और 15,000 हेक्टेयर से ज्यादा फसल बाढ़ की वजह से बर्बाद हो चुकी है।

china flood

चीन में बाढ़ मचा रहा कहर

बीजिंग के उप महापौर ज़िया लिनमाओ ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, कि 100 से ज्यादा पुलों के साथ-साथ कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं हैं।

ज़िया ने कहा, कि हताहतों की संख्या काफी ज्यादा है और बाढ़ का पानी कम होने के बाद ही नुकसान का सही अंदाजा लगाया जा सकता है। बीजिंग प्रशासन की तरफ से कहा गया है, कि नुकसान का आकलन करने के साथ साथ बचाव प्रयास जारी है। ज़िया ने कहा, कि नुकसान की भरपाई करने और सड़कों का फिर से निर्माण करने में कम से कम तीन सालों का वक्त लगेगा।

चीन के अन्य हिस्सों में भी भारी बाढ़ देखी गई है। पिछले दिनों टाइफून डोक्सुरी के प्रभाव से दर्जनों लोग मारे गए और लापता हो गए हैं।

राजधानी बीजिंग के ठीक बाहर हेबेई प्रांत में सबसे भीषण बाढ़ देखी गई है। हालांकि, बीजिंग के दक्षिण-पश्चिम में ज़ुओझोउ में बाढ़ का पानी शनिवार को कम होना शुरू हो गया, जिसके बाद जिन क्षेत्रों में पानी उतर गया है, उन क्षेत्रों के लोगों को वापस अपने घरों में लौटने की इजाजत दे दी गई है।

china flood

जुलाई के अंत से उत्तरी चीन में भारी बारिश हुई है, जिससे लाखों लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उत्तरपूर्वी प्रांत जिलिन के शुलान शहर में गर्मी की वजह से छह लोगों की मौत हो गई और चार लापता हो गए, जहां लगातार पांच दिनों तक बारिश हुई, जिससे सड़कें नदियों में बदल गईं और हजारों लोगों को निकालने के लिए मजबूर होना पड़ा।

चीन का एक हिस्सा जहां भीषण बाढ़ से परेशान है, तो देश का दूसरा हिस्सा चिलचिलाती गर्मी और सूखे से पीड़ित हैं, जिससे भारी संख्या में लोग बीमार हो रहे हैं।

हाल के इतिहास में चीन की सबसे घातक और सबसे विनाशकारी बाढ़ 1998 में आई थी, जब 4,150 लोग मारे गए थे, उनमें से ज्यादातर यांग्त्ज़ी नदी के किनारे रहने वाले नागरिक थे। 2021 में मध्य प्रांत हेनान में 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। उस वर्ष 20 जुलाई को प्रांतीय राजधानी झेंग्झौ में रिकॉर्ड बारिश हुई थी, जिससे सड़कें उफनती नदियों में बदल गईं और मेट्रो लाइन के हिस्से में भीषण बाढ़ आ गई थी।ॉ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+