PM मोदी के अमेरिका दौरे से पहले राहुल गांधी की न्यूयॉर्क में रैली, जानिए 10 दिन USA में क्या करेंगे?
कांग्रेस नेता और वायनाड के पूर्व सांसद राहुल गांधी 31 मई को यूएसए जाएंगे। उनका यह दौरा इसलिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि पीएम मोदी 22 जून को अमेरिका पहुंच रहे हैं। उससे पहले राहुल के पहुंचने के पीछे कई मायने तलाशे जा रहे

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलवाने के बाद कांग्रेस नेता और वायनाड के पूर्व सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) 31 मई को 10 दिनों के लिए यूएसए जाने की तैयारी में हैं। बताया जा रहा है कि 4 जून को राहुल गांधी न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में लगभग 5,000 एनआरआई की रैली को संबोधित करेंगे। इसके अलावा राहुल गांधी वाशिंगटन और कैलिफोर्निया के पैनल डिस्कशन शिरकत करेंगे। साथ ही स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में बतौर स्पीकर लोगों के बीच उपस्थित होने की भी उम्मीद है। वह अपनी यात्रा के दौरान राजनेताओं और उद्यमियों से भी मुलाकात करेंगे।
खास बात यह है कि राहुल गांधी की यूएसए यात्रा 22 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Narendra Modi) की संयुक्त राज्य अमेरिका की आधिकारिक राजकीय यात्रा से ठीक पहले होगी। पीएम मोदी का स्वागत अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन और उनकी पत्नी जिल बाइडेन करेंगी। व्हाइट हाउस में एक राजकीय रात्रिभोज होगा।
क्या कहते हैं व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव?
वहीं, व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव काराइन जीन-पियरे ने यात्रा का ऐलान करते हुए कहा कि आगामी यात्रा संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच गहरी और करीबी दोस्ती को पुष्ट करेगी। अमेरिकियों और भारतीयों को एक साथ जोड़ेगी। बयान में आगे कहा कि नेता हमारे शैक्षिक आदान-प्रदान और संबंधों को और विस्तार देने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। साथ ही साथ जलवायु परिवर्तन से लेकर कार्यबल विकास और स्वास्थ्य सुरक्षा जैसी आम चुनौतियों का सामना करने के लिए मिलकर काम करेंगे।"
कैंब्रिज में राहुल गांधी ने मार्च में कहा था...
मार्च 2023 में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में लंदन में एसोसिएशन आफ जर्नलिस्ट्स द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में राहुल गांधी शामिल हुए थे। चैथम हाउस थिंक टैंक पर बातचीत सेशन के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि हर कोई जानता है और यह काफी खबरों में भी है कि भारतीय लोकतंत्र दबाव में है। मैं भारत में विपक्ष का नेता हूं, हम उस (विपक्षी)जगह को नेविगेट कर रहे हैं।
दो साल पहले पीएम ने किया था अमेरिका का दौरा
आपको बता दें कि पीएम मोदी ने आखिरी बार 23 सितंबर, 2021 को संयुक्त राज्य अमेरिका का दौरा किया था। 2022 में, QUAD लीडर्स समिट के मौके पर, पीएम मोदी और राष्ट्रपति बिडेन ने महत्वपूर्ण और उभरती हुई तकनीक की भारत-अमेरिका पहल की घोषणा की, जिसे iCET के नाम से जाना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications