NRI सम्मेलन में भी सरकार पर बरसे राहुल, कहा- एक दो लोग ही सारे बिजनेस कंट्रोल करके कमा रहे पैसा

राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार पर हमला कर रहे। अब उन्होंने विपक्ष को चुप करवाने का आरोप लगाया है।

China

कांग्रेस नेता राहुल गांधी लंदन की यात्रा पर हैं। वहां से वो लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रहे। रविवार को वो लंदन स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के पुराने आवास 'अंबेडकर हाउस' पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वो प्रवासी भारतीयों के सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार की जमकर आलोचन की। साथ ही आरोप लगाया कि विपक्षी दलों को भारत में बोलने का मौका नहीं दिया जाता है।

राहुल गांधी ने कहा कि अजीब बात है कि एक भारतीय राजनीतिक नेता कैम्ब्रिज, हार्वर्ड में भाषण दे सकता है लेकिन भारतीय विश्वविद्यालय में नहीं। सरकार विपक्ष के किसी भी विचार पर चर्चा करने की अनुमति नहीं देती है। अगर हम चीन के मुद्दे पर चर्चा चाहें, तो संसद में बोलने नहीं दिया जाता। वहां पर चर्चा नहीं होने दी जाती। ये ऐसा भारत नहीं है जिसके हम सभी अभ्यस्त हैं। उन्होंने बिना नाम लिए अडानी ग्रुप की भी चर्चा कर डाली। राहुल ने कहा कि जब देश में कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है और एक व्यक्ति अपने राजनीतिक संबंधों के कारण सारा पैसा कमा रहा है, तो देश की ताकत और ऊर्जा बर्बाद हो जाती है।

उन्होंने आगे कहा कि एक या दो व्यवसायी लगभग हर व्यवसाय को नियंत्रित करते हैं। वो हाल ही में प्रसिद्ध हुए हैं, आप उनकी संपत्ति पर रिपोर्ट देख सकते हैं। ये भारतीय लोगों की कीमत पर है। एक व्यक्ति अपने राजनीतिक संबंधों के कारण सारा पैसा कमा रहा है।

अपनी यात्रा पर कही ये बात
वहीं भारत जोड़ो यात्रा पर उन्होंने कहा कि पूरी यात्रा के दौरान मेरी भूमिका थी कि हमारे साथ चलने वाले प्रत्येक व्यक्ति को घर जैसा महसूस हो। हम उनके साथ राजनीतिक संबंध नहीं चाहते थे, हमने सभी के साथ भावनात्मक संबंध बनाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+