Rahul Gandhi In USA: इस भारतीय-अमेरिकी स्टार्टअप CEO ने राहुल गांधी को क्यों कहा 'लिविंग बुद्धा'? जानें वजह
Rahul Gandhi In USA: स्टार्टअप फिक्सनिक्स के CEO शंकरन ने राहुल गांधी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कभी यह दावा नहीं करते कि वह सब कुछ जानते हैं। बल्कि वह हमेशा उत्सुक रहते हैं।

Rahul Gandhi In USA: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका की यात्रा पर हैं। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी का भारतीय समुदाय और अमेरिकी सांसदों के साथ मुलाकात का दौर भी लगातार जारी है। इसी कड़ी में राहुल गांधी ने बुधवार को अमेरिका के कैलिफोर्निया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और अन्य आधुनिक प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में एक्टिव सिलिकॉन वैली के स्टार्टअप उद्यमियों के साथ बैठक की। इस दौरान एक युवा भारतीय-अमेरिकी उद्यमी ने राहुल गांधी की जमकर तारीफ की।
स्टार्टअप फिक्सनिक्स के CEO शाह शंकरन ने गांधी की प्रौद्योगिकी की समझ को 'मानवीय' बताते हुए कहा कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष ने इसे सीधे तौर पर आम आदमी और रोजगार पर पड़ने वाले प्रभाव से जोड़ा है। शंकरन ने कहा कि पूर्व सांसद कभी यह दावा नहीं करते कि वह सब कुछ जानते हैं। बल्कि वह हमेशा उत्सुक रहते हैं। टेक्नोलॉजी को समझने का राहुल गांधी का हमेशा झुकाव रहा है।
राहुल गांधी 'लिविंग बुद्धा'
शंकरन ने गांधी को 'बहुत सहानुभूतिपूर्ण' बताते हुए एक जीवित बुद्धा बताया। कहा कि वह धम्म का पालन करते हैं। वह फैंसी पदनामों के पीछे नहीं हैं। वह (दो बार) प्रधानमंत्री बन सकते थे, जब उनके पास बहुमत था। कांग्रेस में एक भी व्यक्ति आपत्ति नहीं जताता। लेकिन, उन्होंने कभी नहीं चुना।












Click it and Unblock the Notifications