UK: मंगलवार को 94 साल की क्वीन एलिजाबेथ को लगाया जाएगा कोरोना वायरस का पहला टीका
लंदन। यूनाइटेड किंगडम (यूके) के स्वास्थय अधिकारी देश में बड़े स्तर पर कोरोना वायरस वैक्सीनेशन की तैयारी कर चुके हैं। फाइजर/बायोएनटेक की तरफ से निर्मित वैक्सीन की पहली खेप देश में आने को रेडी है। मंगलवार से यूके में वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा और सबसे पहले 94 साल की महारानी एलिजाबेथ (द्वितीय) को वैक्सीन लगाई जाएगी। स्वास्थ्य अधिकारी सबसे पहले उन लोगों को वैक्सीनेट करने की तैयारी में हैं जिनकी उम्र 80 साल से ज्यादा है। महारानी के अलावा उनके पति प्रिंस फिलिप को भी वैक्सीन लगाई जाएगी।

21 दिनों बाद महारानी को दूसरी डोज
सोशल मीडिया पर एंट-वैक्सीन के दावे यूके के अधिकारियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती हैं। यह देश के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन प्रोग्राम होने वाला है। बेल्जियम से फाइजर की वैक्सीन का पहला बैच देश पहुंचेगा जिसमें 800,000 डोज होंगी। यूके ने 40 मिलियन डोज का ऑर्डर दिया है और माना जा रहा है कि 20 मिलियन लोगों को इसकी दो डोज दी जाएंगी। पहली डोज देने के 21 दिनों के अंदर दूसरी डोज दी जाएगी। इसके अलावा 300 मिलियन डोज दूसरी वैक्सींस के लिए ऑर्डर दिया गया है। इन सभी वैक्सींस को ब्रिटिश रेगुलेटर की तरफ से मंजूरी दी जा चुकी है। रविवार को ब्रिटिश मीडिया में आईं खबरों के मुताबिक क्वीन एलिजाबेथ और प्रिंस फिलिप को इस बारे में बताया जाएगा कि उन्हें वह वैक्सीन दी गई है जिसे 50 अस्पतालों में शुरुआत में मुहैया कराया जाएगा। इन अस्पतालों में वैक्सीन को 70 से 80 डिग्री सेल्सियम तापमान के बीच में रखने की सुविधा की गई है।
क्यों सबसे पहले महारानी को लगेगा टीका
उम्र की वजह से महारानी और उनके पति को वैक्सीनेशन के पहले ग्रुप में रखा गया है। फ्रंटलाइन हेल्थ स्टाफ और 80 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों के साथ ही केयर होम वर्कर्स को भी सबसे पहले वैक्सीन दी जाएगी। 2 दिसंबर को यूके के रेगुलेटर की तरफ से फाइजर की कोविड वैक्सीन को मंजूरी दी गई थी। यूके के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैंकॉक ने वैक्सीनेशन को एक एतिहासिक पल करार दिया है। उन्होंने कहा, 'मैं हर किसी से अपील करता हूं कि वह वायरस को खत्म करने के लिए अपनी तरफ से हर उपाय को अपनाएं और स्थानीय प्रतिबंधों को मानें।' उनका कहना था कि नेशनल हेल्थ सर्विस की तरफ से इस नाजुक कार्य को अंजाम दिया जाना है ऐसे में उनकी सुरक्षा सबसे अहम है। 31 दिसंबर को ब्रेग्जिट की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। ऐसे में यूके के अधिकारी वैक्सीन को बेल्जियम से ट्रांसपोर्ट करने के लिए 1 जनवरी से एयरफोर्स के एयरक्राफ्ट की मदद लेने पर विचार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications