पुतिन ने ब्रिटेन पर लगाया यूक्रेन को खतरनाक हथियार देने का आरोप, जिनपिंग के सामने दे दी चेतावनी

depleted uranium tank: पुतिन ने मंगलवार को यह भी कहा कि चीन की शांति योजना यूक्रेन में लड़ाई के समाधान के लिए एक आधार प्रदान कर सकती है बशर्ते पश्चिमी देश इसके लिए तैयार हों।

Putin Warns UK

Image: Oneindia

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक बार फिर से पुतिन ने ब्रिटेन को धमकी दी है। मंगलवार को शी जिनपिंग के संग किए साझा प्रेस कॉनफ्रेंस में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ब्रिटेन को चेतावनी दी है कि अगर वह यूक्रेन को डिप्लेटेड यूरेनियम से लैस टैंक को भेदने वाला गोला-बारूद प्रदान करता है तो मास्को इसका करारा जवाब देगा। आपको बता दें कि ब्रिटेन ने यूक्रेन को चैलेंजर 2 युद्धक टैंक के लिए डिप्लेटेड यूरेनियम से लैस गोले देने की घोषणा की है। ब्रिटेन की मंत्री एनाबेल गोल्डी ने भी इसकी पुष्टि की है।

पुतिन बोले- रूस देगा जवाब

पुतिन ने एक संवाददाता सम्‍मेलन में कहा, 'ब्रिटेन ने न सिर्फ टैंक भेजने का ऐलान किया है बल्कि डिप्लेटेड यूरेनियम से लैस गोले भेजने की बात कही है। अगर ऐसा होता है तो रूस जवाबी कार्रवाई करने के लिए बाध्‍य होगा। पुतिन ने कहा कि पश्चिम पहले से ही परमाणु घटक वाले हथियारों का प्रयोग कर रहा है। अगर यह सब और होता है तो रूस को उसी हिसाब से जवाब देना होगा।' इससे पहले ब्रिटिश मंत्री एनाबेल गोल्डी ने कहा था कि ये यूरेनियम से लैस गोले अत्‍याधुनिक टैंकों और हथियारबंद वाहनों को तबाह करने में अत्यधिक प्रभावी हैं।

संयुक्त राष्ट्र ने भी माना जहरीला

अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक ये डिप्लेटेड यूरेनियम परमाणु ईंधन या परमाणु बम बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली परमाणु संवर्द्धन प्रक्रिया के दौरान निकलता है। इस उत्पाद से बना गोला बेहद भारी होता है जो टैंकों के स्टील को भेद कर रख देता है। संयुक्‍त राष्‍ट्र तक ने इस टैंक के गोले को 'रासायनिक और रेडियोलॉजिकल रूप से' जहरीला करार दिया है। हालांकि ब्रिटेन ने पुतिन की चेतावनी को आधारहीन करार दिया है। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने पुतिन की चेतावनी को खारिज करते हुए कहा कि ये गोले कई दशकों से इस्‍तेमाल किए जा रहे हैं। इसका परमाणु हथियारों से कोई ताल्‍लुक नहीं है।

ब्रिटेन ने कहा- झूठ बोल रहे पुतिन

ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने रूस पर इस गोला-बारूद को "परमाणु घटक वाले हथियार" के रूप में वर्णित करने के लिए जानबूझकर गलत जानकारी देने का आरोप लगाया। ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने कहा, "रूस यह जानता है, लेकिन जानबूझकर गलत जानकारी देने की कोशिश कर रहा है।" यूके की रॉयल टैंक रेजिमेंट के पूर्व कमांडर हामिश डी ब्रेटन-गॉर्डन ने कहा कि यह पुतिन जानबूझकर गलत इल्जाम लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डिप्लेटेड यूरेनियम टैंक राउंड का एक सामान्य घटक है, संभवतः रूस द्वारा भी उपयोग किया जाता है। डी ब्रेटन-गॉर्डन ने एसोसिएटेड प्रेस से कहा कि डिप्लेटेड यूरेनियम पूरी तरह से निष्क्रिय है। ऐसा कोई तरीका नहीं है कि आप घटे हुए यूरेनियम से परमाणु प्रतिक्रिया या परमाणु विस्फोट कर सकें।

न्यूक्लियर वॉर नहीं करने पर सहमत

इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मंगलवार शाम औपचारिक मीटिंग की। इस दौरान दोनों देशों ने माना कि न्यूक्लियर वॉर कभी नहीं होना चाहिए। इस दौरान जिनपिंग और पुतिन ने एक अहम घोषणापत्र पर दस्तखत भी किया। इस घोषणापत्र में इस बात का उल्लेख था कि परमाणु जंग में किसी की जीत नहीं होती। इसलिए कभी भी परमाणु बम का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। जिनपिंग से रूस-यूक्रेन जंग पर बातचीत करते हुए पुतिन ने कहा कि चीन के पीस प्लान को जंग खत्म करने के आधार के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

चैलेंजर-2 टैंक के बारे में जानिए

आपको बता दें कि जनवरी में ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने टेलीफोन से राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात करने के बाद यूक्रेन को चैलेंजर-2 टैंक देने का ऐलान किया था। 1990 के दशक के अंत में निर्मित चैलेंजर टैंक को FV4034 चैलेंजर 2 या ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय के कोड नेम CR2 के नाम से भी जाना जाता है। चैलेंजर-2 यूनाइटेड किंगडम और ओमान की सेनाओं में शामिल तीसरी पीढ़ी का मुख्य युद्धक टैंक (MBT) है। इसे ब्रिटिश कंपनी विकर्स डिफेंस सिस्टम्स ने डिजाइन और निर्मित किया था। इस टैंक को 1998 में ब्रिटिश सेना की सर्विस में शामिल किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+