क्या इश्क के जलन में जल रहे पुतिन? गर्लफ्रेंड के पुराने लवर पर गिरेगी गाज

व्लादिमीर पुतिन की कथित प्रेमिका अलीना कबाइवा के पूर्व प्रेमी को पुतिन की निजी सीआईए ने पकड़ने में जुट गयी है। 52 वर्षीय शाल्वा मुसेलियाना ओलंपिक जिम्नास्टिक और पूर्व सांसद अलीना कबाइवा को डेट कर चुके हैं।

मास्को, 12 मईः व्लादिमीर पुतिन की कथित प्रेमिका अलीना कबाइवा के पूर्व प्रेमी को पुतिन की निजी सीआईए ने पकड़ने में जुट गयी है। 52 वर्षीय पूर्व पुलिस कप्तान शाल्वा मुसेलियाना ओलंपिक जिम्नास्टिक और पूर्व सांसद अलीना कबाइवा को डेट कर चुके हैं। वह कई बार अलीना कबाइवा के संग सार्वजनिक रूप से देखे जा चुके हैं। कर्नल मुसेलियाना पर रूसी आयोग द्वारा आर्कटिक बंदरगाह से जुड़े सार्वजनिक धन में हेराफेरी का इल्जाम लगाया गया है।

हो सकती है जेल की सजा

हो सकती है जेल की सजा

मुसेलियाना के कथित अपराध तब शुरू हुए जब वे रूस के नेशनल गार्ड में आपराधिक सुरक्षा उपायों के प्रभारी कर्नल थे। यह बल सीधे पुतिन को रिपोर्ट करता है। इसमें दिलचस्प यह है कि रूसी जांच आयोग का गठन पुतिन के यूनीवर्सिटी के सहपाठी द्वारा किया गया है। यदि मुसेलियाना रूसी बलों के हाथ लगते हैं तो उन्हें जेल की हवा खानी पड़ सकती है।

फिर से मां बन सकती है कबाइवा

फिर से मां बन सकती है कबाइवा

2000 के दशक की शुरुआत में मुसोलियाना और अलीना कबाइवा का रिश्ता जब शुरू हुआ था तब वे शादीशुदा थे और एक बेटी के पिता थे। इस बीच खबर है कि काबेवा अपना 39वां जन्मदिन सोची में मना रही है, जहां पुतिन के पहुंचने की भी सूचना है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि जिमनास्ट अलीना कबाइवा एक बार फिर से मां बनने वाली हैं। सूत्रों के मुताबिक काबेवा पहले से ही दो बच्चों की मां है। यह भी जानकारी मिली है कि कबाइवा के तीसरे बच्चे की खबर सुनकर पुतिन खुश नहीं हैं।

पुतिन ने रिश्ते पर बना रखी है खामोशी

पुतिन ने रिश्ते पर बना रखी है खामोशी

अलीना कबाइवा रूस की पूर्व जिमिनास्ट खिलाड़ी और ओलंपिक मेडल विजेता एथलीट हैं। काफी समय बाद वह एक बार फिर मॉस्को में एक कार्यक्रम में दिखाई दी थीं। ऐसा दावा किया जाता है कि, राष्ट्रपति पुतिन और अलीना कबाइवा के दो बेटे और दो बेटियां हैं। अलीवा बतौर एथलीट अपने देश के लिए कई मेडल्स जीत चुकी हैं। हालांकि, पुतिन ने उनको लेकर कभी भी सार्वजनिक जीवन में बात नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+