तो क्या व्लादिमीर पुतिन के डुप्लीकेट ने मिलाया था तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान से हाथ? यूक्रेन ने किया दावा

ब्रिटिश मीडिया डेली स्टार ने यूक्रेन के एक खुफिया प्रमुख के हवाले से ये दावा किया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस सप्ताह ईरान में हुए एक शिखर सम्मेलन में अपने आगमन के लिए बॉडी डबल का इस्तेमाल किया होगा।

लंदन, 24 जुलाईः चीन, उत्तरी कोरिया जैसे कम्यूनिस्ट देशों से कोई भी गोपनीय जानकारी आसानी से बाहर नहीं निकलती है। वो भी ऐसे माहौल में जब पूरी दुनिया की नजर इन देशों पर टिकी हुई हो। यूक्रेन पर रूस के हमले के कारण फिलहाल कई महीनों से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सुर्खियों में हैं। दुनियाभर में सभी की निगाहें पुतिन पर टिकी हुई हैं। उनके शब्द, उनके हावभाव, उनकी शैली का बारीकी से विश्लेषण किया जा रहा है।

पुतिन कर रहे हमशक्ल का इस्तेमाल

पुतिन कर रहे हमशक्ल का इस्तेमाल

इन सबके बीच अफवाह फैलाने वालों का भी तांता लगा हुआ है। पश्चिमी मीडिया में व्लादिमीर पुतिन के स्वास्थ्य से जुड़ी खबरें भरी पड़ी हैं। इसमें कई बार ऐसी खबरें भी होती हैं कि पुतिन स्वास्थ्य कारणों से या अपनी जान के डर से अपने हमशक्ल का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस बीच एक बार फिर से कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि ईरान यात्रा पर नजर आए व्लादिमीर पुतिन, असली पुतिन नहीं हैं, बल्कि उनके बॉडी डबल का इस्तेमाल किया जा रहा है।

यूक्रेन के खुफिया प्रमुख ने किया दावा

यूक्रेन के खुफिया प्रमुख ने किया दावा

ब्रिटिश मीडिया डेली स्टार ने यूक्रेन के एक खुफिया प्रमुख के हवाले से ये दावा किया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस सप्ताह ईरान में हुए एक शिखर सम्मेलन में अपने आगमन के लिए बॉडी डबल का इस्तेमाल किया होगा। इंटेलिजेंस सुप्रीमो मेजर जनरल कायरलो बुडानोव को 1+1 चैनल पर एक लाइव साक्षात्कार में यह कहते हुए संदेह हुआ कि पुतिन जैसा दिखने वाला कोई व्यक्ति ईरान और तुर्की के राष्ट्रपति से मिलने के लिए तेहरान जा सकता है।

अजीब दिख रहे थे पुतिन

अजीब दिख रहे थे पुतिन

बुडानोव ने कहा, "मैं केवल संकेत दूंगा। कृपया पुतिन के विमान से बाहर निकलने के क्षण को देखें। क्या यह पुतिन लगते हैं?" बुडानोव ने कहा कि पुतिन इतने अजीब कभी नहीं दिखे। बुडानोव ने आगे अपनी बात रखते हुए कहा कि वह ईरान की राजधानी तेहरान में विमान की सीढ़ियों से उतरते वक्त असामान्य रूप से तेजी से आगे बढ़े और पहले की तरह सार्वजनिक उपस्थिति की तुलना में अधिक सतर्क नजर आ रहे थे। रूसी राष्ट्रपति पुतिन अपनी जैकेट उतारने से पहले और भारी बख्तरबंद लिमोसिन में चढ़ने से पहले अभिवादन करते हुए नकली लग रहे थे।

बीमार दिख रहे थे पुतिन

बीमार दिख रहे थे पुतिन

पांच महीने पहले यूक्रेन पर क्रूर आक्रमण शुरू करने के बाद से पुतिन की ये सिर्फ दूसरी विदेश यात्रा है। एक वीडियो में एर्दोगान के साथ पुतिन बेहद बीमार दिखाई दे रहे थे। खुफिया सूत्रों के हवाले से डेली स्टार ने बताया कि पुतिन अपनी सुरक्षा को लेकर बहुत सतर्क हैं और यह कदम दिखाता है कि उनकी टीम उनकी जीवन के खतरे को कितनी गंभीरता से ले रही है। हालांकि इससे पहले भी कई बार ये दावे किए जा चुके हैं कि पुतिन अपने बॉडीडबल का इस्तेमाल करते हैं लेकिन यूक्रेन की तरफ से यह दावा पहली बार किया गया है।

सुरक्षा के लिए होता है बॉडी डबल का इस्तेमाल

सुरक्षा के लिए होता है बॉडी डबल का इस्तेमाल

बता दें कि पुतिन की सुरक्षा में लगी फेडरल प्रोटेक्टिव सर्विस कई बार राष्ट्रपति के बॉडी डबल का भी इस्तेमाल करती है। राष्ट्रपति की टीम कई बार लोकेशन पर पहले ही पहुंचकर उसकी जांच करती है। विदेश यात्रा के दौरान भी ऐसा किया जाता है। पुतिन हमेशा ये सुनिश्चित करते हैं कि एक टीम लोकेशन पर जाए और हर संभावित खतरे का पता लगाए। इसमें होटल के कमरे जैसी छोटी चीजें और राष्ट्रपति द्वारा यात्रा की जाने वाली सड़कों जैसी बड़ी चीजें शामिल हैं, जिनकी जांच की जाती है।

बढ़ती आबादी से परेशान मंत्री बोले, दूसरे देश जाकर बच्चा पैदा करें पाकिस्तानी मुसलमान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+