बढ़ती आबादी से परेशान मंत्री बोले, दूसरे देश जाकर बच्चा पैदा करें पाकिस्तानी मुसलमान

इस्लामाबाद, 22 जुलाईः पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री अब्दुल कादिर ने बढ़ती आबादी से निपटने के लिए ऐसा बयान दे दिया है जिसकी चर्चा पाकिस्तान नहीं बल्कि विदेशों में भी हो रही है। पाकिस्तान के मंत्री अब्दुल कादिर ने कहा कि जो लोग अधिक बच्चे पैदा करना चाहिते हैं वे पाकिस्तान छोड़ दें। वे ऐसे देशों में जाकर बच्चे पैदा करें जहां मुसलमान कम हैं या अल्पसंख्यक हैं।

बढ़ती आबादी अलार्मिंग सिचुएशन

बढ़ती आबादी अलार्मिंग सिचुएशन

पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री अब्दुल कादिर विश्व जनसंख्या दिवस पर हो रहे कार्यक्रम पर पाकिस्तान की बढ़ती आबादी पर बात कर रहे थे। अब्दुल कादिर ने कहा कि पाकिस्तान की आबादी 2030 तक 285 मिलियन होने जा रही है। यानी कि अगले आठ साल बाद हमारी आबादी 28.5 करोड़ हो चुकी होगी। यह एक अलार्मिंग सिचुएशन है। चिंताजनक बात है। हम अल्लाह की नेमत कम करना नहीं चाह रहे हैं। हम मुसलमान को बेहतर बनाना चाह रहे हैं। हम मुसलमानों को पढ़ा-लिखा और सेहतमंद बनाना चाह रहे हैं।

दूसरे देश जाने की सलाह

अब्दुल कादिर ने आगे कहा कि ऐसा हो जाता है कि अक्सर कुछ लोग होते हैं जो हमारी बात से इत्तेफाक नहीं रखते। उन्हें लगता है कि जो अल्लाह दे रहा है और हम उसे बढ़ा रहे हैं... तो मैंने कहा कि आप किसी ऐसे मुल्क में जाइये न जहां मुसलमान कम हैं। वहां जाकर इतने बच्चे पैदा करें जहां मुसलमान अल्पसंख्यक हैं। यहां तो वैसे भी हम बहुत हैं।

आबादी रोकने के उपाय नाकाफी

आबादी रोकने के उपाय नाकाफी

पाकिस्तान में जनसंख्या नियंत्रण के उपाय बुरी तरह से नाकाफी साबित हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक अगले 28 वर्षों में पाकिस्तान की आबादी आज की तुलना में 56 प्रतिशत बढ़ जाएगी। पाकिस्तान दुनिया के उन देशों में है, जहां आबादी बढ़ने की दर वैश्विक दर से ज्यादा है। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान की आबादी 2050 में जाकर 36 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी।

पाकिस्तान बढ़ा रहा दुनिया की आबादी

पाकिस्तान बढ़ा रहा दुनिया की आबादी

'विश्व जनसंख्या संभावना 2022' नाम से आई रिपोर्ट में यह बताया गया कि दुनिया की आबादी अभी 7 अरब 70 करोड़ है। यह 68 बाद 2080 तक बढ़ कर 10 अरब 40 करोड़ हो जाएगी। समझा जाता है कि पाकिस्तान जैसे देशों में जनसंख्या नियंत्रण में दिखी कमजोरी के कारण विश्व जनसंख्या नियंत्रण की रफ्तार कमजोर पड़ी है। रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि जनसंख्या वृद्धि में जो देश ज्यादा योगदान कर रहे हैं, उनमें पाकिस्तान प्रमुख है।

दुनिया में पांचवें नंबर पर पाकिस्तान

दुनिया में पांचवें नंबर पर पाकिस्तान

1990 में पाकिस्तान की जनसंख्या मात्र 11 करोड़ 40 लाख थी। उस दौरान पाकिस्तान दुनिया की सर्वाधिक जनसंख्या वाले देशों की सूची में आठवें नंबर पर था। लेकिन मात्र 32 साल बाद अब वह पांचवें नंबर पर पहुंच गया है। इस समय पाकिस्तान की आबादी 23 करोड़ है। आबादी में बढ़ोतरी की वजह देश में जन्म दर अपेक्षित गिरावट न आना है। जन्म दर न गिरने के कारण आबादी में बढ़ोतरी को नकारात्मक घटना के रूप में देखा जाता है। मृत्यु दर घटने के कारण अगर आबादी बढ़ती है, तो उसे प्रगति या विकास का लक्षण माना जाता है। पाकिस्तान में आबादी बेहद ज्यादा और संसाधन बेहद कम।

अगले साल भारत शीर्ष पर होगा

अगले साल भारत शीर्ष पर होगा

पाकिस्तान का प्रजनन दर 3.40 है, वहीं भारत का प्रजनन दर 2.20, और बांग्लादेश का 2.10 है। वैश्विक स्तर पर यह आंकड़ा 2.40 है। बता दें कि हाल ही संयुक्त राष्ट्र ने जनसंख्या पर जारी की गई अपनी रिपोर्ट में बताया है कि इसी साल नवंबर में दुनिया की जनसंख्या 8 अरब को छू जाएगी। इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत अगले साल सबसे अधिक आबादी वाले देशों में शीर्ष पर आ जाएगा। अब तक चीन दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश था लेकिन आने वाले कई सालों तक भारत इस जगह पर होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+