पहली बार उत्तर कोरिया का दौरा करेंगे पुतिन, किम जोंग ने दिया आमंत्रण, अमेरिका ने फिर दी धमकी

किम जोंग के रूस दौरे के बाद अब राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन उत्तर कोरिया के दौरे पर जाएंगे। कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने बताया कि उत्तर कोरिया के किम जोंग उन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को प्योंगयांग आने के लिए आमंत्रित किया है, जिसे उन्होंने ने स्वीकार भी कर लिया है।

बढ़ते वैश्विक तनाव के बीच रूस और उत्तर कोरिया के बीच द्विपक्षीय संबंध और गहरे हो गए हैं। बुधवार को किम जोंग उन ने चार साल बाद व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की और उन्हें यूक्रेन में पिछले साल फरवरी में शुरू हुए विशेष सैन्य अभियान के खिलाफ प्योंगयांग के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया था।

Kim Jong-un invites Putin to North Korea

केसीएनए की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को द्विपक्षीय बैठक के अंत में रूसी राष्ट्रपति को निमंत्रण दिया गया, जिसमें "किम जोंग उन ने विनम्रतापूर्वक उन्हें सुविधाजनक समय पर डीपीआरके (डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया) का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया।"

एजेंसी ने बताया है कि पुतिन ने निमंत्रण को स्वीकार कर लिया और रूस-डीपीआरके मित्रता के इतिहास और परंपरा को हमेशा आगे बढ़ाने की अपनी इच्छा की पुष्टि की। किम ने बुधवार को पुतिन से कहा कि उन्हें यकीन है कि रूस अपने दुश्मनों पर "बड़ी जीत" हासिल करेगा।

पिछले साल यूक्रेन के खिलाफ अपना विशेष सैन्य अभियान शुरू करने के बाद पश्चिम द्वारा रूस की भारी आलोचना की गई और उस पर प्रतिबंध लगाए गए। मॉस्को अब लोकतांत्रिक देशों द्वारा बहिष्कृत अन्य नेताओं के साथ गठबंधन मजबूत करना चाह रहा है।

इस मुलाकात के दौरान रूस ने ये भी संकेत दिया है कि वो उत्तर कोरिया को सैटेलाइट बनाने में मदद करेगा। जब एक रिपोर्टर ने पूछा कि क्या रूस सैटेलाइट बनाने में उत्तर कोरिया की मदद करेगा, पुतिन ने कहा, "इसीलिए तो हम इस स्पेस सेंटर(वोस्तोचन) पर आए हैं।"

पुतिन ने कहा है कि रूस, उत्तर कोरिया के साथ कुछ सैन्य सहयोग पर विचार और चर्चा कर रहा है। पुतिन ने कहा, "ठीक है, कुछ प्रतिबंध हैं, और रूस इन सभी प्रतिबंधों का पालन करता है। लेकिन ऐसी चीजें हैं जिनके बारे में हम निश्चित रूप से बात कर सकते हैं, चर्चा कर सकते हैं, इसके बारे में सोच सकते हैं। और यहां भी संभावनाएं हैं।"

हालांकि रूस और उत्तर कोरिया के बीच किसी संभावित सैन्य डील को लेकर अमेरिका ने नाराजगी जताई है। अमेरिकी विदेश विभाग ने बुधवार को कहा कि अगर रूस और उत्तर कोरिया कोई नया हथियार सौदा करते हैं तो बाइडेन प्रशासन उन पर और अधिक प्रतिबंध लगाने में 'संकोच नहीं करेगा'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+