पाकिस्तान: इमरान खान की पार्टी ने टिकट किया कैंसिल, उम्मीदवार को पड़ा दिल का दौरा
इस्लामाबाद। इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने एक उम्मीदवार का नाम चुनाव लड़ने से वापस ले लिया, जिसके बाद सदमा लगने से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है। पार्टी में टिकट को लेकर चल रही खलबली का शिकार मियां आबिद जावेद भी हुए, जो पाकिस्तान के सियालकोट से चुनाव लड़ने वाले थे। पीटीआई ने पार्टी टिकट से उनका नाम हटा दिया था, जिसके बाद जावेद को शनिवार को उन्हें दिल का दौरा पड़ने की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

बिना कारण दिए टिकट लिया वापस
पीटीआई के टिकट से सियालकोट के पीपी-35 से मियां जावेद चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन पार्टी ने बिना कोई कारण दिए ही उनका नाम लिस्ट से हटा दिया। जब जावेद को पता चला कि उनका नाम पार्टी उम्मीदवार लिस्ट से हटा दिया गया है, जिसके बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा। फिलहाल जावेद खतरा से बाहर बताए जा रहे हैं।

पीटीआई ने बताई वजह
पीटीआई के मुताबिक, सियालकोट में जावेद की कम लोकप्रियता को देखते हुए उनसे टिकट वापस ले लिया गया। बताया जा रहा है कि जावेद किसी विपक्षी पार्टी के साथ हाथ मिला सकते हैं या निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं।

PTI, PML-N और PPP में टक्कर
पाकिस्तान में आम चुनाव में अब बहुत ही कम वक्त बचा है। पाकिस्तान में 25 जुलाई को होने वाले आम चुनाव में इमरान खान की पार्टी पीटीआई, नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल (एन) और बिलावल जरदारी भुट्टो की पीपीपी अपनी जीत का दावा ठोक कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications