PSL क्रिकेट टीम के मालिक आलमगीर खान ने क्यों की आत्महत्या? दिसंबर में करने वाले थे शादी

पाकिस्तान के सबसे अमीर लोगों में शामिल आलमगीर खान तरीन ने गुरुवार को ने लाहौर के गुलबर्ग स्थित अपने आवास पर कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 63 वर्षीय आलमगीर खान पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) टीम मुल्तान सुल्तांस के मालिक भी थे।

स्थानीय मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, उनकी आत्महत्या के पीछे की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। पुलिस ने उन्हें एक पिस्तौल और एक सुसाइड नोट के साथ मृत पाया, जो उन्होंने अपने गुलबर्ग स्थित आवास पर छोड़ा था।

Alamgir Tareen commits sucide

इस नोट में आलमगीर खान ने लिखा है कि वह अनेकों बीमारियों से पीड़ित थे। पुलिस ने उसी कमरे से एक ग्लॉक पिस्तौल भी बरामद की, जिसका इस्तेमाल उसने खुद को गोली मारने के लिए किया था।

शुरुआती पुलिस जांच में पता चला है कि आलमगीर ने दाहिनी कनपटी में गोली मारी और गोली दूसरी तरफ गहरा छेद कर गई, जिससे उनकी तुरंत मौत हो गई। पुलिस ने एक ही गली चलने की पुष्टि की है।

पुलिस ने आगे कहा है कि आलमगीर के शरीर पर किसी अन्य हिस्से में यातना या हिंसा के कोई भी सबूत नहीं पाए गए हैं। हालांकि आलमगीर खान की मौत किन परिस्थितियों में हुई, पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है, इसके साथ ही मौत की असल वजह का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

लाहौर ऑपरेशंस के डीआइजी नासिर रिज़वी ने डॉन को बताया कि आलमगीर के नौकर ने सबसे पहले उन्हें इस हालत में देखा। उसने गुरुवार सुबह जब उनका कमरा खोला तो वह खून से लथपथ थे। इसके बाद नौकर ने ही उन्हें इस बारे में खबर दी।

नासिर रिजवी ने कहा कि आलमगीर अविवाहित होने के कारण अपार्टमेंट में अकेले रह रहे थे और वह रोजाना रात करीब 9 बजे बिस्तर पर जाने से पहले घरेलू कामों पर चर्चा करने के लिए अपने कर्मचारी आलम के साथ एक संक्षिप्त बैठक करते थे।

आलम ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात को वह उनके पास नहीं रूके और सीधे अपने कमरे में चले गए। आलम ने कहा कि उसे थोड़ा अजीब लगा लेकिन वह समझ नहीं पाया कि ऐसा हो सकता है।

आलमीगीर पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) टीम मुल्तान सुल्तांस के मालिक थे। इसे 2017 में छठी टीम के रूप में जोड़ा गया था। मोहम्मद रिजवान इस टीम के कप्तान हैं। रिजवान ने पनी टीम को 2021 में पीएसएल खिताब जीतने में मदद की थी।

आलमगीर खान तरीन इस्तेहकाम-ए-पाकिस्तान पार्टी के प्रमुख जहांगीर खान तरीन के भाई थे। तरीन के करीबियों का कहना है कि उनका बिजनेस इन दिनों ठीक नहीं चल रहा था, जिससे वह अवसाद में चले गए थे। आलमगीर के करीबियों ने दावा है कि आलम इसी वर्ष दिसंबर में शादी करने वाले थे।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+