इमरान की पूर्व पत्नी को भी नहीं छोड़ रहे विरोधी, घबराई जेमिमा को 90 के दशक वाले पाकिस्तान की आई याद

नई दिल्ली, 15 अप्रैल। पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान (Imran Khan) की पहली पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ (Jemima Goldsmith) के डाइवोर्स के बाद भी इमराना के विरोधी उनका पीछा नहीं छोड़ रहे। जेमिमा के घर के बाहर 17 अप्रैल को एक विरोध प्रदर्शन होने जा रहे है। जिससे उन्हें लाहौर वाले दिनों यादें ताजा हो गईं। उन्होंने 1990 में लाहौर में बिताए दिनों को भायावह बताते कहा है।

Jemima and Imran

शुक्रवार को जेमिमा ने कहा कि 17 अप्रैल को अपने लंदन स्थित घर के बाहर इमरान खान के विरोध में एक प्रदर्शन की योजना बनाई है। इस पर उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद किया। उन्होंने कहा कि अब मुझे लग रहा है कि मैं 90 के दशक में वापस आ गई हूं। दरअसल, जेमिमा गोल्डस्मिथ ने 1990 के दशक में लाहौर में होने वाले विरोध प्रदर्शनों और सियासी उथल पुथल का जिक्र किया, जहां हमेशा उन्हें असुरक्षा की स्थिति बनने का डर सताता रहता था।

जेमिमा ने आगे कहा कि पाकिस्तान में मीडिया और राजनेताओं की ओर से जान से मारने की धमकी और घर के बाहर लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शनों के उन्होंने बाद 2004 पाकिस्तान छोड़ दिया था। पाकिस्तान की पूर्व पत्नी ने कहा कि उनके पाकिस्तान छोड़ने के बावजूद वहां हालात बदले नहीं हैं। अब भी वही सब जारी है। ये बातें पाकिस्तान में राजनीतिक संकट के दौरान हो रही रैलियों , प्रदर्शनों और आरोपों प्रत्यारोपों पर जेमिमा गोल्डस्मिथ ने कही।

इमरान से शादी करने के बाद उनकी पहली पत्नी के रुप में जेमिमा गोल्डस्मिथ 1995 से 2004 तक पाकिस्तान में रहीं। समय-समय पर जेमिमा गोल्डस्मिथ इमरान खान से तलाक के बाद भी पाकिस्तान की राजनीति पर टिप्पणी करती रहती हैं। साल 2010 में इमरान खान जेमिमा के भाइयों में से एक जैक गोल्डस्मिथ (Lord Zac Goldsmith) के लिए प्रचार करने के लिए यूनाइटेड किंगडम गए। इमरान खान के विश्वास मत हारने के बाद जैक ने उनके समर्थन में एक ट्वीट भी किया था। जिसमें लिखा था कि पाकिस्तान में कल रात की घटनाओं को देखकर दुख हुआ। इमरान खान एक अच्छे और सभ्य व्यक्ति हैं, जो कम से कम भ्रष्ट राजनेताओं में से एक हैं। वहीं यूके सरकार ने अपने विदेश कार्यालय मंत्री के बयान से खुद को अलग कर लिया और कहा कि यह यूके सरकार की स्थिति नहीं है।

पश्तून परिवार में जन्मे इमरान खान के पिछले कुछ दिन बेहद खराब रहे। सत्ता गवांने से पहले उनका अपनों ने साथ छोड़ दिया। लाख कोशिशों के बाद पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग हुई और पीटीआई सरकार गिर गई। 142 सांसदों का समर्थन हासिल करने के बावजूद इमराना असेंबली के जादुई आंकड़ा 172 से काफी दूर रह गए। वहीं उनकी पत्नी जेमिमा गोल्ड स्मिथ ने अब लाहौर में बिताए दिनों को भयावह बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+