लॉस एंजिल्‍स में मिला प्रिंयका चोपड़ा और निक जोनास को शादी का लाइसेंस

लॉस एंजिल्‍स। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जो जल्‍द ही अमेरिकी गायक निक जोनास के साथ शादी करने जा रही हैं, उन्‍हें अमेरिका में अपनी शादी का लाइसेंस मिल गया है। प्रियंका और निक दोनों पिछले दिनों बेवर्ली हिल्‍स में थे और यहीं पर उन्‍होंने बेवर्ली हिल्‍स कोर्टहाउस में अपनी शादी का लाइसेंस हासिल किया। इसी वर्ष अगस्‍त में दोनों की सगाई हुई थी। दब्‍लास्‍ट.कॉम की ओर से दी गई खबर के मुताबिक दोनों ने जरूरी कागजी कार्रवाई के बाद शादी के लिए जरूरी लाइसेंस हासिल कर लिया।

लाइसेंस के बाद शादी को मिलेगी कानूनी मान्‍यता

लाइसेंस के बाद शादी को मिलेगी कानूनी मान्‍यता

वेबसाइट की ओर से यह भी बताया गया है कि दोनों अपने इन डॉक्‍यूमेंट्स को भारत लाने पर भी विचार कर रहे हैं। प्रियंका और निक दोनों दिसंबर में शादी करने वाले हैं। दोनों लाइसेंस को अमेरिका में दायर किया जाएगा ताकि भारत और अमेरिका दोनों जगहों पर शादी को आधिकारिक तौर पर मान्‍यता मिल सके। यानी जो लाइसेंस इन दिनों को मिला है, वह इनकी शादी को कानूनी मान्‍यता देने के लिए जरूरी है। अभी तक हालांकि दोनों की ओर से इस बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि राजस्थान के मेहरानगढ़ किले में शादी के बंधन में बंधेंगे।

निक ने बताई प्रियंका के साथ अपनी केमेस्‍ट्री

निक ने बताई प्रियंका के साथ अपनी केमेस्‍ट्री

निक ने हाल ही में यूएसए टुडे के साथ बातचीत में अपनी और प्रियंका की केमेस्‍ट्री के बारे में बताया है। उन्‍होंने कहा है, 'आपको अपने जीवनसाथी के साथ ईमानदार होना पड़ेगा और यहीं पर एक सच्‍चे रिश्‍ते की खूबसूरती छिपी होती है। मुझे लगता है कि मेरी जिंदगी में वह समय अब आ गया है।' प्रिंयका की शादी से पहले कई तरह के प्रोग्राम का आयोजन हो चुका है।

शानदार ब्राइडल शावर के बाद भारत आईं प्रियंका

शानदार ब्राइडल शावर के बाद भारत आईं प्रियंका

हाल ही में प्रियंका ने न्‍यूयॉर्क में एक ब्राइडल शावर का आयोजन किया था जिसमें उनके कई दोस्‍त शामिल हुए थे। प्रिंयका ने ब्राइडल शॉवर टिफनी के न्‍यूयॉर्क स्थित कैफे पर किया था। इसके अलावा वह अपनी कुछ दोस्‍तों के साथ एम्‍सटर्डम भी गई थीं। प्रियंका दिवाली मनाने के लिए अपने परिवार के साथ देश वापस लौटी थीं। जल्‍द ही प्रियंका की एक हॉलीवुड फिल्‍म इजइंट इट रोमांटिक रिलीज होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+