मौत के 25 साल बाद भी छाया है प्रिंसेस का जादू, करोड़ों में बिकी डायना की कार
1980 के दशक में राजकुमारी डायना द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली फोर्ड एस्कॉर्ट कार की जबरदस्त कीमत पर बिकी है। लंदन में आयोजित नीलामी में डायना की इस कार को एक ब्रिटिश नागरिक ने 7,64,000 डॉलर में खरीदा है।
लंदन, 28 अगस्तः 1980 के दशक में राजकुमारी डायना द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली फोर्ड एस्कॉर्ट कार की जबरदस्त कीमत पर बिकी है। लंदन में आयोजित नीलामी में डायना की इस कार को एक ब्रिटिश नागरिक ने 7,64,000 डॉलर में खरीदा है। अगर भारतीय रुपये में इसकी कीमत का मापी जाए तो ये तकरीबन 6 करोड़ रुपये के बराबर है। फोर्ड एस्कॉर्ट ब्लैक आरएस टर्बो कार को डायना ने 23 अगस्त 1985 से 1 मई 1988 तक चलाया था और शनिवार को यूके के एक खरीदार ने इस कार के लिए सबसे बड़ी बोली लगाकर इसे अपने नाम कर लिया।

बेहद ऊंची बोली पर बिकी डायना की कार
सिल्वरस्टोन नीलामी ने कहा कि बिक्री बंद होने से पहले काले फोर्ड एस्कॉर्ट आरएस टर्बो के लिए बेहद ऊंची बोली लगी। क्लासिस कार ऑक्शन हाउस के मुताबिक यूके के खरीदार के नाम का फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है। बतादें कि यह क्लासिक कार आमतौर पर सफेद रंग की होती थी लेकिन इसे और विशेष बनाने के लिए काला रंग दिया गया था। पिछले साल एक और फोर्ड एस्कॉर्ट को बेचा गया था लेकिन इसकी नीलामी में मात्र 61,100 रुपये मिल पाए थे। सिल्वरस्टोन ऑक्शन के कार विशेषज्ञ अरवेल रिचर्ड्स ने कहा कि आरएस टर्बो एक बेहतरीन कार है और दिवंगत डायना इस कार की एक बड़ी प्रशंसक थी।

आकस्मिक कामों के लिए डायना करती थीं इस्तेमाल
सिल्वरस्टोन ऑक्शन, जो बिक्री का प्रबंधन करती थी, ने बिक्री से पहले एक समाचार विज्ञप्ति में कहा था कि, कार का इस्तेमाल राजकुमारी द्वारा आकस्मिक सैर के लिए किया जाता था और इसे अक्सर लंदन के अपमार्केट चेल्सी और केंसिंग्टन पड़ोस में देखा जाता था, जब वह 1985 और 1988 के बीच इस कार की मालकिन थीं। बताया जाता है कि, यूं तो डायना के काफिले में एक से बढ़कर एक रॉयल और लग्ज़री कारें शामिल थीं, लेकिन अपने व्यक्तिगत कार्यों के लिए वो फोर्ड की इस छोटी कार में ही सफर करना पसंद करती थीं।

सुरक्षा के लिए किए गए विशेष बदलाव
यह कार अब आज के मानकों के हिसाब से भी काफी प्रांसंगिक है। ऐसा कहा जाता है कि फोर्ड एस्कॉर्ट 1.6i कैब्रियोलेट (रेड), जो कि राजकुमारी डायना की दूसरी एस्कॉर्ट थी, को S014 द्वारा अनुपयुक्त माना गया था। फोर्ड ने इस गाड़ी में सुरक्षा के लिए कई अन्य चीजों को भी जोड़ा जैसे कि सुरक्षा अधिकारी के लिए दूसरा रियरव्यू मिरर। मैनुअल कैनवास रूफ कार में न केवल प्राइवेसी को कम करता था बल्कि इससे सेफ़्टी भी कमजोर हो रही थी। विशेष रूप से उस दौर में ब्रिटेन के ख़ास शहरों में IRA आतंकी अभियान चरम पर थें। जिसमें बाद डायना के लिए एक ख़ास कार बनाने की तैयारी हुई और फोर्ड पीआर विभाग ने एक ब्लैक आरएस टर्बो बनाने का सुझाव दिया।

36 साल की उम्र में डायना की हुई मौत
ब्रिटेन के शाही परिवार की बहू रहीं राजकुमारी डायना 31 अगस्त 1997 को एक सड़क दुर्घटना की शिकार हो गई थीं, जिसके बाद उनकी दर्दनाक मौत हो गई। महज 36 साल की उम्र में डायना की मौत हो गई थी, लेकिन इस कम उम्र में भी वो दुनिया भर में अपनी खूबसूरती और बेबाकी के लिए मशहूर थीं। अपने बेबाक नज़रिए, शाही परंपराओं को तोड़कर अपनी अलग पहचान बनाने सोच के चलते वो हमेशा सुर्खियों में रहीं। उनकी लोकप्रियता केवल लंदन तक ही सीमित नहीं थी, बल्कि दुनिया भर में उनके प्रशंसक थें।












Click it and Unblock the Notifications