UK शाही परिवार में फिर स्कैंडल, पिता किंग चार्ल्स के रास्ते पर प्रिंस विलियम, पत्नी की सहेली से फरमा रहे इश्क?
Prince William Affair News: क्या ब्रिटिश राजपरिवार में एक और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर शुरू हो गया है और क्या ब्रिटिश राजपरिवार का राजकुमार प्रिंस विलियम अपने पिता किंग चार्ल्स के नक्शेकदम पर चल रहे हैं?
ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं, क्योंकि प्रिंस विलियम पर अपनी पत्नी केट मिडलटन की दोस्त के साथ अफेयर होने की रिपोर्ट आई है, जिसकी जांच शुरू कर दी गई है। ऐसी रिपोर्ट है, कि केट मिडलटन की करीबी दोस्त लेडी रोज़ हैनबरी और प्रिंस विलियम के बीच अफेयर है।

लेडी रोज हैनबरी एक अमीर परिवार से ताल्लुक रखती हैं और एक वक्त वो केट मिडलटन की सबसे करीबी दोस्त थीं। हालांकि, अफेयर की ये अफवाह कोई नई नहीं है, लेकिन पेट की सर्जरी के बाद केट मिडलटन की लंबे वक्त से सार्वजनिक जीवन से अनुपस्थिति के बाद ये और अटकलें और तेज हो गई हैं, कि ब्रिटिश शाही परिवार में कुछ तो गड़बड़ है।
पिता के रास्ते पर प्रिंस विलियम?
लेडी हैनबरी कथित तौर पर ब्रिटिश शाही परिवार से जुड़ी हुई हैं, और उनका समृद्ध परिवार ब्रिटेन के कुलीन वर्ग में एक प्रतिष्ठित स्थान रखता है। ग्लोबल न्यूज़ के मुताबिक, सालों से इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं, कि हैनबरी, ब्रिटेन के प्रिंस विलियम की कथित रखैल हैं, हालांकि यह कभी साबित नहीं हुआ। हैनबरी और प्रिंस विलियम के बीच रोमांटिक रिश्ते की अफवाहें 2019 की शुरुआत में ही उड़ रही हैं।

आपको बता दें, कि प्रिंस विलियम के पिता किंग चार्ल्स ने भी अपनी पत्नी डायना को धोखे में रखकर अफेयर की थी, जिससे राजकुमारी डायना के जीवन में तूफान मच गया था और बाद में उनकी दर्दनाक मौत हो गई थी। और अगर अफेयर की खबरें सही हैं, तो प्रिंस विलियम भी अपने पिता की ही राह पर हैं।
सीबीएस8 की रिपोर्ट के मुताबिक, कथित अफेयर की अफवाहें तब फिर से सुर्खियों में आ गईं हैं, जब द लेट शो के होस्ट स्टीफन कोलबर्ट ने मंगलवार को अपने स्पीच के तीन मिनट इस विषय पर समर्पित करते हुए कहा, कि उनके पास शाही परिवार के बारे में कुछ "परेशान करने वाली खबरें" हैं।
उन्होंने कहा, कि "जैसा कि हम कल इस शो के बारे में बात कर रहे थे, केट मिडलटन के गायब होने से पूरे राज्य में हड़कंप मच गया है। खैर अब, इंटरनेट विशेषज्ञ अनुमान लगा रहे हैं, कि केट की अनुपस्थिति उनके पति और इंग्लैंड के भावी राजा विलियम के अफेयर से संबंधित हो सकती है।" मेजबान ने यह भी जिक्र किया, कि हैनबरी ने विलियम के करीबी दोस्तों में से एक डेविड रॉकसेवेज से शादी की है।
इस स्पीच के बाद सोशल मीडिया पर प्रिंस ऑफ वेल्स और मार्चियोनेस ऑफ चोलमोंडेली के बीच रोमांटिक संबंध की अफवाहें फैलने लगीं। कुछ अफवाहों के अनुसार, प्रिंस विलियम संभवतः हैनबरी के तीन बच्चों में से एक के पिता हैं।

रोज हैनबरी कौन हैं?
39 साल की हैनबरी एक पूर्व मॉडल हैं और डिजाइनर टिमोथी हैनबरी और एम्मा लॉन्गमैन की बेटी हैं। यह परिवार ब्रिटिश राजपरिवार से जुड़ा रहा है, क्योंकि हैनबरी की नानी लेडी एलिजाबेथ लैम्बर्ट 1947 में प्रिंस फिलिप के साथ हुई शादी में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की दुल्हन की दोस्तों में से एक थीं। वह प्रिंस विलियम और केट मिडलटन को कई सालों से जानती हैं और इन सभी के बच्चे भी एक ही स्कूल में पढ़ते हैं।
हैनबरी की शादी डेविड रॉकसेवेज से हुआ है और उनका उपनाम उनकी उपाधि, अर्ल ऑफ रॉकसेवेज से लिया गया है। इस जोड़े ने 2003 में डेटिंग शुरू की और अक्टूबर 2009 में शादी कर ली।
हैनबरी को बकिंघम पैलेस के राजकीय भोज में प्रिंस हैरी के बगल में बैठे देखा गया था और 2022 में वह प्रिंस फिलिप की स्मारक सेवा और महारानी एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुईं, जो राजघरानों के साथ उनके घनिष्ठ संबंधों को दर्शाता है। उनके बेटे, लॉर्ड ओलिवर ने किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक के दौरान भी शाही परिवार के साथ मिलकर काम किया था।

अफेयर की अफवाह
प्रिंस विलियम और हैनबरी के बीच अफेयर की अफवाहें पहली बार 2019 में सामने आईं थीं, जब यूके के एक टैब्लॉइड ने रोज़ और केट के बीच कथित अनबन की रिपोर्ट दी थी, जो कभी करीबी दोस्त थे। उस समय जब केट को विलियम के प्यार के सार्वजनिक प्रदर्शन पर ठंडी प्रतिक्रिया देते हुए देखा गया था, जिससे अफेयर की अटकलें तेज हो गईं और रिपोर्ट्स में कहा जाने लगा, कि केट मिडलटन और प्रिंस विलियम्स के बीच झगड़े हो रहे हैं और बात तलाक की तरफ बढ़ रही है।
रिपोर्ट्स में यहां तक दावा किया गया था, कि हैनबरी कुछ समय के लिए विलियम की रखैल थीं।
टैब्लॉइड ने दावा किया, कि प्रिंस विलियम ने अपनी पत्नी को तब धोखा दिया, जब वह अपने बेटे प्रिंस लुइस की मां बनने वाली थीं। हालांकि, केंसिंग्टन पैलेस ने उन अफवाहों का खंडन किया है, और विलियम, केट और हैनबरी ने कभी भी सीधे सीधे इन रिपोर्ट्स पर कभी कुछ नहीं कहा है। लेकिन, अटकलें बंद नहीं हुई।
पिछले साल, हैनबरी ने किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक में भाग लिया था, लेकिन केट के साथ उनकी कोई तस्वीर नहीं थी, जिसने आग में घी डालने का काम किया।
अब, इस साल की शुरुआत में पेट की सर्जरी के बाद केट मिडलटन कई महीनों से सार्वजनिक जीवन से अनुपस्थित हैं और कुछ दिन पहले उनकी उनके बच्चों के साथ डिजिटल रूप से बदली तस्वीर इंटरनेट पर जारी की गई थी, जिसमें उन्होंने शादी की अंगूठी नहीं पहनी थी। हालांकि, बाद में इस फोटो को हटा लिया गया।
-
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
LPG Oil Crisis: हॉर्मुज में तैर रहे हैं 3.2 लाख टन गैस, भारत पहुंचा तो कितने सिलेंडर भरे जा सकते हैं -
Kim Jong-un की 99.93% वाली जीत पर दुनिया हैरान, कौन हैं वो 0.07% ‘बहादुर वोटर्स’, जिन्होंने खिलाफ वोट डाला? -
Nora Fatehi के 'सरके चुनरिया' गाने पर सरकार का बड़ा एक्शन, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कह दी ऐसी बात -
भोजपुरी के ये 3 गाने हैं 'बदनाम', सुनते ही कान कर लेंगे बंद, खुलेआम नहीं हेडफोन लगाकर सुनना -
Pradyut Bordoloi: कौन हैं बोरदोलोई ? जिन्होंने चुनाव से पहले छोड़ी कांग्रेस, अब हुए बीजेपी में शामिल -
सेंसर बोर्ड ने रणवीर सिंह की फिल्म में करवाए भयंकर बदलाव, कई कट के बाद भी मिला A सर्टिफिकेट -
Khan Sir Viral Video: कौन है खान सर का दुश्मन? पटना के मशहूर टीचर ने पहली बार खुलेआम बताया नाम -
आज का तुला राशिफल 18 मार्च 2026: मित्रों से होगी मुलाकात, भाग्य का मिलेगा साथ












Click it and Unblock the Notifications