Prince Philip Death: महारानी एलीजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का निधन, 99 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
महारानी एलीजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का 99 साल की उम्र में निधन हो गया है।
लंदन: महारानी एलीजाबेथ सेकेंड के पति प्रिंस फिलिप का 99 साल की उम्र में निधन हो गया है। द रॉय फैमली ने ट्वीट कर इस दुखद खबर की जानकारी दी है। द रॉय फैमली ने ट्वीट में कहा है कि विंड्सर कासल में उन्होंने अंतिम सांस ली है। प्रिंस फिलिप का जन्म 10 जून 1921 को कोर्फू के ग्रीक द्वीप पर हुआ था और वो महारानी एलीजाबेथ सेकेंड के पति थे।
Recommended Video

99 साल की उम्र में निधन
प्रिंस फिलिप के निधन के बाद पूरे देश में राष्ट्रीय शोक का ऐलान कर दिया हया है और सभी बड़ी इमारतों से राष्ट्रीय ध्वज को झुका दिया गया है। प्रिंस फिलिप पिछले काफी लंबे वक्त से बीमार चल रहे थए और लंबे अर्से से उनके स्वास्थ्य को देखते हुए अनहोनी की आशंका जताई जा रही थी। प्रिंस फिलिप पिछले 4-5 सालों से सार्वजनिक समारोहों में काफी कम नजर आते थे और अब उनका निधन हो गया है।
1947 में हुई थी शादी
प्रिंस फिलिप और महारानी एलिजाबेथ का शादी साल 1947 में हुई थी और अब 73 सालों बाद दोनों का साथ छूट गया है। साल 1947 में शादी होने के पांच साल बाद एलिजाबेथ महारानी बनी थीं। बकिंघम पैलेस द्वारा जारी बयान में बताया गया है कि विंडसर कासल में उन्होंने सुबह के वक्त अपनी जिंदगी की आखिरी सांस ली है। आपको बता दें कि प्रिंस फिलिप का जन्म ग्रीस के कार्फू टापू पर साल 1921 में हुआ था और उनके पिता ग्रीस और डेनमार्क के प्रिंस एंन्ड्रू थे। वो हेसलेनीस के किंग जार्ज के छोटे बेटे थे और उनकी मां प्रिंसेज एलिस लॉर्ड लूइस माउंटबेटन की बेटी थीं।
हुआ था दिल का ऑपरेशन
प्रिंस फिलिप का कुछ दिन पहले सफल दिल का ऑपरेशन किया गया था जिसके बाद उम्मीद लगाई जा रही थी कि वो जीवन में सौ साल जिंदा रहेंगे। लेकिन, 99 साल की उम्र में ही उनका निधन हो गया है। इस साल जून में वो 100 साल के हो जाते। कोरोना महामारी के बीच प्रिंस फिलिप के जन्मदिन की तैयारियां की जा रही थी लेकिन उससे पहले ही वो चल बसे हैं।












Click it and Unblock the Notifications