G-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद पीएम मोदी जर्मनी से रवाना, वीडियो शेयर कर स्वागत के लिए धन्यवाद दिया
जर्मनी के दो दिवसीय दौरे के क्रम में पीएम मोदी ने जी-7 देशों (G7 Countries) के प्रमुख नेताओं से मुलाकात करके विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की है। मंगलवार को पीएम मोदी ने एक वीडियो शेयर करके जर्मनी (Germany) और वहां के लोगों
श्लॉस इल्माउ, 28 जून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) मंगलवार को जी-7 सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद जर्मनी से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई-UAE) के लिए रवाना हो गए हैं। बता दें कि, जर्मन चांसलर ओलाफ शॉल्ज ने सोमवार को जी7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर धन्यवाद दिया
जर्मनी के दो दिवसीय दौरे के क्रम में पीएम मोदी ने जी-7 देशों (G7 Countries) के प्रमुख नेताओं से मुलाकात करके विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की है। मंगलवार को पीएम मोदी ने एक वीडियो शेयर करके जर्मनी (Germany) और वहां के लोगों का जोरदार स्वागत के लिए धन्यवाद दिया है। इसके साथ ही उन्होंने भारत और जर्मनी (India Germany) के बीच संबंध नई ऊंचाई तक पहुंचने की उम्मीद जताई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ट्वीट कर लिखा, 'एक अच्छी यात्रा के बाद जर्मनी से जा रहा हूं। इस यात्रा के दौरान मैंने जी7 सम्मेलन में कई वैश्विक नेताओं के साथ बातचीत की और म्यूनिख में एक यादगार कार्यक्रम में हिस्सा लिया. हमने इस दौरान विश्व की बेहतरी और समृद्धि को आगे बढ़ाने के मकसद से कई मुद्दों पर चर्चा की।'
पीएम मोदी का संबोधन
बता दें कि, सोमवार को जी 7 समिट में पीएम मोदी ने कई क्षेत्रों में भारत के अनुभवों को साझा करते हुए खाद्य सुरक्षा और लैंगिक समानता पर G7 के सेंशन को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिन फोकस क्षेत्रों का सुझाव दिया, उनमें उर्वरकों की उपलब्धता, भारतीय कृषि प्रतिभा के उपयोग के लिए एक संरचित प्रणाली, बाजरा और प्राकृतिक खेती जैसे पौष्टिक विकल्प शामिल थे।
इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो के साथ द्विपक्षीय बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्लॉस एल्मौ में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के साथ द्विपक्षीय बैठक की। जिसको लेकर पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार और सांस्कृतिक संबंधों में सुधार पर व्यापक बातचीत की। भारत इंडोनेशिया के साथ मजबूत बंधन को बहुत महत्व देता है।

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की मुलाकात
इसके अलावा जर्मनी में पीएम मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की मुलाकात हुई। जहां दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की गई। पीएम मोदी ने जर्मन चांसलर ओलाफ स्कॉल्ज़ के साथ भी द्विपक्षीय बैठक की।
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष से हुई बात
विदेश मंत्रालय ने बताया कि पीएम मोदी और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के बीच चर्चा हुई, जिसमें व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, जलवायु में भारत-यूरोपीय संघ के सहयोग की समीक्षा भी की गई। व्यापार, निवेश और GI समझौतों पर वार्ता की बहाली का स्वागत किया गया।

जो बाइडेन और पीएम मोदी की ऐतिहासिक मुलाकात
बता दें कि, सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी7 की बैठक में हिस्सा लेने के क्रम उनके और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच की मुलाकात ऐतिहासिक हो गई। मोदी के नेतृत्व में भारत का कद विदेशों में काफी बढ़ा है, इसका शानदार नजारा हमें सोमवर को देखने को मिला। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन पीएम मोदी से मिलने के लिए इतने बेचैन हो गए कि वे खुद उनके पास दौड़े चले आए और उनका अभिवादन किया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया से लेकर मीडिया जगत की सुर्खियों में छा गई है।
जर्मनी के श्लॉस इलमाऊ में जी 7 शिखर सम्मेलन से पहले पीएम मोदी जब कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से मिल रहे थे, इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन उनसे मिलने को बैचैन नजर आए। बाइडेन खुद पीछे से आकर पीएम मोदी के कंधे को छुआ और जब पीएम मोदी ने पीछे मुड़कर देखा तो बाइडेन सामने खड़े थे, फिर दोनों दिग्गज नेता बड़े गर्मजोशी से मिले और एक दूसरे का अभिवादन स्वीकार किया।












Click it and Unblock the Notifications