पीएम मोदी का 72वां जन्मदिन आज, विदेशी नेताओं से मिल रहीं बधाइयां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें विदेश से कई शीर्ष नेताओं के बधाई संदेश प्राप्त हो रहे हैं।
नई दिल्ली, 17 सितंबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 72वां जन्मदिन है (Prime Minister Narendra Modi Birthday 17 September)। उनके जन्मदिन के अवसर पर देश -विदेश से बधाई संदेश आ रहे हैं। भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ फैरेल एओ ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें ट्विटर पर शुभकामना दी है। उन्होंने हिंदी में ट्वीट किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपको सभी ऑस्ट्रेलियाई जनता की ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में भारत-ऑस्ट्रेलिया दोस्ती और भी मजबूत हुई है।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी की तैयारी
आज पूरे देश में अलग-अलग प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को मनाया जा रहा है। इस मौके पर विदेश के कई शीर्ष नेता मोदी को बधाई संदेश दे रहे हैं।

भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त ने दी जन्मदिन की शुभकामना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें कई लोग शुभकामनाएं दे रहे हैं। भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ फैरेल एओ ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें ट्विटर पर शुभकामना दी है। उन्होंने हिंदी में ट्वीट किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपको सभी ऑस्ट्रेलियाई जनता की ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में भारत-ऑस्ट्रेलिया दोस्ती और भी मजबूत हुई है| हम आपके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हैं। वहीं, भारत में इज़राइल के वर्तमान राजदूत नाओर गिलोन ने पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया, क्या आप जानते हैं, पीएम मोदी 1950 में उसी दिन पैदा हुए जब भारत ने इजरायल को औपचारिक रूप से मान्यता दी थी? मोदी ने हमारी सभ्यताओं के बीच ऐतिहासिक बंधनों को हमारे राज्यों के बीच एक रणनीतिक साझेदारी में बदल दिया। बधाई हो।

पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई...
नेपाल के प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउबा ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होंने उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की। वहीं, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने एससीओ शिखर सम्मेलन में बातचीत के दौरान मोदी को "शुभकामनाएं" दीं । वहीं, तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन के अवसर पर उन्हें पत्र लिखकर उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
जब पुतिन ने कहा, मेरे प्यारे दोस्त, कल आप अपना जन्मदिन मनाने वाले हैं
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने एससीओ शिखर सम्मेलन में बातचीत के दौरान पीएम मोदी से कहा, मेरे प्यारे दोस्त, कल (17 सितंबर) आप अपना जन्मदिन मनाने वाले हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को उनके जन्मदिन से पहले यह बात कही।












Click it and Unblock the Notifications