भारतीय मूल के फादर टॉम को गुड फ्राइडे पर सूली पर चढ़ाने की तैयारी में ISIS
नयी दिल्ली। बर्बरता और खौफ का पर्याय बन चुका इस्लामिक स्टेट ने भारतीय मूल के पादरी टॉम उझुन्नैलील का अपहरण कर दिया। माना जा रहा है कि गुड फ्राइडे के दिन आतंकी संगठन उन्हें सूली पर चढ़ा सकता है। गुड फ्राइडे को देखते हुए इंटरनेट पर ऐसी खबरें आने के बाद से ही फादर टॉम की सलामती के लिए दुआओं का दौर शुरु हो गया है। ISIS भारत में, ब्रसल्स हमले से क्या सीखने की जरूरत है हमें?

आप को बता दें कि यमन में मदर टेरेसा द्वारा चलाए जा रहे एक व़द्धाश्रम पर हमले के बाद से ही फादर टॉम लापता है। इस हमले में 16 लोगों की मौत हो गई थी। 4 मार्च को आईएसआईएस ने व़द्धाश्रम पर हमला कर फादर को अगवा कर लिया। इस्लामिक स्टेट के हमलावरों ने उन्हें बंधक बना लिया। माना जा रहा है कि आतंकी गुड फाइडे के दिन उनकी हत्या कर सकते हैं। ISIS के 400 आतंकी पूरे यूरोप में तबाही मचाने के लिये तैयार
द इंडिपेंडेंट' की खबर के मुताबिक फ्रांसिसियन सिस्टर्स ऑफ सिएसैन ने फेसबुक पर एक पोस्ट जारी किया। जिसमें उन्होंने दावा किया कि आंतकी फादर को टॉर्चर कर रहे हैं और गुड फ्राइडे के मौके पर आतंकी उन्हें सूली पर चढ़ा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications