रूस की नेवी को मिलने वाला है अंडरवॉटर ड्रोन और खतरनाक हाइपरसोनिक मिसाइलें
मॉस्को। हर साल जुलाई के आखिरी रविवार को रूस की नेवी अपना नौसेना दिवस मनाती है। और इस वर्ष भी 26 जुलाई को नेवी ने दुनिया के सामने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया है। इस मौके पर राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने नौसेना परेड का जायजा लिया। इस मौके पर पुतिन ने कहा है कि रूस की नेवी को हाइपरसोनिक परमाणु हमला कर सकने में सक्षम हथियारों से लैस किया जाएगा। इसके अलावा अंडरवॉटर ड्रोन भी पहली बार किसी देश की नेवी को मिलेंगे। रक्षा मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि अंडरवॉटर ड्रोन की टेस्टिंग अपने अंतिम चरण में है।

कहीं भी निशाना लगा सकेंगे हथियार
पुतिन जो अक्सर यह कहते हैं कि वह हथियारों की होड़ नहीं चाहते हैं। लेकिन वह अक्सर ही नई पीढ़ी के ऐसे रूसी हथियारों की बात करते हैं जो परमाणु क्षमता से लैस हों। पुतिन के मुताबिक रूस की सेनाओं के पास ऐसे हथियार हों जो दुनिया में कहीं भी निशाना लगा सकते हों। जिन हथियारों पर इस समय सबकी नजरें हैं उनमें पोसायडन अंडरवॉटर न्यूक्लियर ड्रोन सबसे अहम है। इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि कोई भी पनडुब्बी इसे कैरी कर सकती है।

ऐसी मिसाइलें जिन्हें ट्रैक करना मुश्किल
इसके अलावा हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइज सिरकॉन पर भी नजरें टिकी हैं जिसे जहाज पर तैनात किया जा सकता है। ये ऐसी मिसाइलें होंगी जो आवाज से पांच गुना ज्यादा की स्पीड में हमलें करने में सक्षम हैं। इसकी वजह से इन्हें ट्रैक करना भी काफी मुश्किल होगा। सेंट पीटर्सबर्ग में आयोजित नेवी परेड में पुतिन ने कहा कि नौसेना की क्षमताओं में इजाफा हो रहा है। इस वर्ष उसे करीब 40 नए जहाज मिलेंगे।पुतिन ने कहा कि 200 युद्धपोत और 4 हजार सैनिक हमारी नौसेना की बढ़ती ताकत को दिखाते हैं।

युद्धक क्षमताओं में होगा इजाफा
उन्होंने इस बात की जानकारी नहीं दी कि नेवी को हाइपरसोनिक हथियार कब मिलेंगे। लेकिन इस तरफ इशारा जरूर किया कि जल्द ही वह दिन आने वाला है। पुतिन ने कहा कि बड़े स्तर पर एडवांस्ड डिजिटल टेक्नोलॉजीज को तैनात किया जा रहा है जिसकी बराबरी दुनिया को कोई भी देश नहीं कर सकता है जिसमें हाइपरसोनिक हथियारों से लेकर अंडरवॉटर ड्रोन्स शामिल हैं। ये हथियार देश की युद्धक क्षमताओं को आगे बढ़ाएंगे।

पनडुब्बी की टेस्टिंग जारी
रूस के रक्षा मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि पहली सबमरीन जो पोसायडन ड्रोन को कैरी कर सकती है, उसकी टेस्टिंग बेलगोरोड में जारी है। वेपन सिस्टम की टेस्टिंग पूरी होने के करीब है। पुतिन ने पिछले साल हाइपरसोनिक मिसाइल को जहाजों और पनडुब्बियों पर तैनात करने की धमकी दी थी। पुतिन ने कहा था कि अगर अमेरिका ने यूरोप में अपने परमाणु हथियार तैनात किए तो फिर उन्हें भी यह फैसला लेना पड़ेगा।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट












Click it and Unblock the Notifications