नए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा वोटों की दोबारा गिनती समय की बर्बादी
अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वोटों की दोबारा गिनती को समय बर्बादी करार दिया है। डेमोक्रेट पार्टी की हिलेरी क्लिंटन के सपोर्टर्स ने जताया था चुनावों में धांधली का शक।
वाशिंगटन। अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि विस्कॉन्सिन में वोटों की गिनती कुछ और नहीं बल्कि सिर्फ समय की बर्बादी है। ट्रंप ने इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि चुनावों में गैरकानूनी वोट भी डाले गए हैं नहीं तो उन्हें पॉपुलर वोट्स में भी जीत मिलती।

हिलेरी से कहा चुनावों का सम्मान करें
हिलेरी क्लिंटन पॉपुलर वोट्स में काफी बड़े अंतर से जीती हैं। वोटों की दोबारा गिनती के साथ ही अमेरिका में एक नई बहस छिड़ने की संभावना है।
ट्रंप ने हिलेरी और उनके सपोटर्स से चुनावी प्रक्रिया का सम्मान करने और नतीजों को स्वीकारने की बात कही है। उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट में इस बात को कहा।
ट्रंप ने कहा कि अगर गैर-कानूनी वोट करने वाले लाखों लोगों के वोट्स को हटा दिया जाए तो वह इलेक्टोरल वोट्स के में शानदार जीत हासिल करने के साथ ही पॉपुलर वोट्स में भी विजयी रहते।
ट्रंप ने जताई थी धंधली की आशंका
गौरतलब है कि ट्रंप ने चुनाव से पहले कहा था कि राष्ट्रपति चुनावों में धांधली हो सकती है। उन्होंने एक रैली में ऐलान किया था कि अगर चुनावों में हिलेरी क्लिंटन को जीत मिली तो इसका मतलब होगा कि उनके साथ धोखा हुआ है।
हालांकि उन्होंने नौ नवंबर को अपनी अप्रत्याशित जीत के बाद अभी तक कोई शिकायत नहीं की थी।
ओबामा हुए थे ट्रंप से नाराज
ट्रंप के बयान का राष्ट्रपति बराक ओबामा ने विरोध जताया था। इलेक्शन लॉयर्स और डाटा एक्सपर्ट के एक ग्रुप ने चुनावों में साइबर हैकिंग का शक जताया था।
इस वजह से ग्रुप ने हिलेरी क्लिंटन को तीन राज्यों में पड़े वोटों को री-काउंट यानी उनकी फिर से गिनती की सलाह दी थी। ग्रुप ने हिलेरी को विस्कॉन्सिन, मिशिगन और पेन्सिलवेनिया में वोटों की गिनती दोबारा कराने की मांग की थी।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Iran War: होर्मुज में महायुद्ध की तैयारी! सीजफायर से इनकार, ब्रिटेन ने खोले सैन्य बेस—अब क्या होगा अगला कदम? -
Donald Trump Gold Coin: अब सिक्कों पर दिखेगी ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका की 250वीं सालगिरह पर छिड़ा संग्राम -
Flight tickets: पेट्रोल-एलपीजी के बाद अब महंगा होगा हवाई सफर? एविएशन मिनिस्टर ने दिया ये जवाब -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO












Click it and Unblock the Notifications