अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकार को कहा आप नहीं पूछ सकते सवाल, आप फर्जी हैंं

अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहली बार पत्रकारों से मुखातिब हो रहे थे, उस दौरान वो एक पत्रकार से भिड़ गए।

नई दिल्ली। अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय समयानुसार बुधवार (11 जनवरी ) को पहली बार प्रेस वार्ता की। इस दौरान वो एक पत्रकार से उलझ गए। दरअसल, सीएनएन के एक रिपोर्टर को ट्रंप ने सवाल नहीं करने दिया और पत्रकार के समाचार नेटवर्क को 'फर्जी खबर' कहा। ट्रंप ने बजफीड के माध्यम से अपुष्ट डोजियर जारी किए जाने के मामले पर सीएनएन के रिपोर्टर से बतकही करने लगे। जारी किए गए डोजियर को 'कचरा' बताया है। प्रेस वार्ता के दौरान जब ट्रंप एक अन्य को पत्रकार को सवाल पूछने के लिए कह रहे थे, उसी दौरान सीएनएन रिपोर्टर जिम एकोस्टा ने चिल्ला कर कहा- 'आप हम पर हमला बोल रहे हैं, क्या आपसे एक सवाल कर सकते हैं?' इस पर ट्रंप ने कहा कि 'आप नहीं'। ट्रंप ने रिपोर्टर से यहां तक कहा कि 'आप का संस्थान बहुत ही खराब है।' एकोस्टा ने फिर से कहा कि 'आप हमारे समाचार संस्थान को बुरा भला कह रहे हैं, क्या हम आप हमें एक सवाल करने का अवसर दे सकते हैं श्रीमान्?' ट्रंप ने कहा- 'अशिष्ट ना बनें। मैं आपको सवाल पूछने का अवसर नहीं दे सकता आप फर्जी खबर हैं।'

अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकार को कहा आप नहीं पूछ सकते सवाल, आप फर्जी हैंं

इससे पहले प्रेस वार्ता में रूस से जुड़े एक सवाल पर ट्रंप ने कहा कि अगर पुतिन मुझे पसंद करते हैं तो यह हमारे लिए अच्छी बात है। यह हमारे लिए एक संपत्ति ना की दायित्व। ट्रंप ने कहा कि रूस IS से लड़ने के लिए अमेरिका की मदद कर सकता है। साथ ही कहा कि मेरी रूस से कोई डील नहीं हुई है।ट्रंप ने कहा कि जब वो देश का नेृतृत्व करेंगे तो रूस हमारे देश (अमेरिका) का ज्यादा सम्मान करेगा। चीन पर बड़ा आरोप लगाते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के 22 मिलियन एकाउंट चीन ने हैक कर लिया है। कहा कि अमेरिका को हर कोई हैक करता है। इस हर कोई में रूस, चीन और सभी शामिल हैं। कहा कि चीन ने अमेरिका फायदा आर्थिक तौर पर उठाया है। इससे दक्षिण चीन सागर में उसने विशाल किले बनाए हैं।
कहा कि हफ्ते के आखिर में मुझे दुबई से 2 बिलियन डॉलर की डील करने का मौका मिला लेकिन मैंने उसे ठुकरा दिया। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की ओबामा केयर योजना पर ट्रंप ने कहा कि इसे रद्द कर, बदला जाएगा। कहा कि शपथ ग्रहण के दो सप्ताह से भीतर सुप्रीम कोर्ट का नया चीफ जस्टिस नियुक्त किया जाएगा। कहा कि यह बहुत ही अपमान जनक बात है कि इंटेल एजेंसियों ने रूस के डोजियर को रिलीज करने की अनुमति दी। इससे पहले ट्रंप ने कहा कि वो सभी समाचार संस्थाओं का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं, जिनके जरिए मेरे बारे में फर्जी खबरें बन पाईं। कहा कि मेरे समय में अब तक की सबसे ज्यादा नौकरियां पैदा होंगी। ये भी पढ़े: 5 वजहें क्‍यों ओबामा ने शिकागो को ही विदाई भाषण के लिए चुना?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+