अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नग्न आंखों से देखा सूर्य ग्रहण, ट्विटर पर लोगों ने लिए मजे

वाशिंगटन। पूरे 99 साल बाद अमेरिकी धरती 'पूर्ण सूर्यग्रहण' की गवाह बनी इसलिए अमेरिका ने इस दिन को पूरे उत्सव की तरह मनाया। सरकारी तंत्रों में ग्रहण के लिए सोमवार को छुट्टी कर दी गई थी जो कि अपने आप में एक बहुत बड़ी बात थी।

आम से लेकर खास तक लोग इस ऐतिहासिक पलों के गवाह बने। इस खगोलीय नजारे को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी अपनी पत्नी मेलानिया और बेटे संग देखा। दोनों के ग्रहण दीदार की तस्वीरें ट्रंप के ट्विटर अकाउंट पर शेयर की गई हैं।

नग्न आंखों से सूर्य ग्रहण का दीदार

नग्न आंखों से सूर्य ग्रहण का दीदार

शेयर की गई तस्वीरों में से एक फोटो में ट्रंप बिना चश्मों के ग्रहण को देखने की कोशिश कर रहे हैं, नंगी आंखों से सूर्य ग्रहण देखने की राष्ट्रपति ट्रंप की वो तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बन गई है।

लोगों ने जमकर मजे लिए

लोगों ने जमकर इस बात पर मजे लिए हैं, कुछ लोगों ने इस पर काफी फनी कमेंट भी किए हैं। आपको बता दें कि सूर्य ग्रहण को नग्न आंखों से नहीं देखना चाहिए, इसे देखने के लिए हमेशा चश्में का प्रयोग करना चाहिए, ऐसा नहीं करने से आंंखों को नुकसान पहुंचता है।

अमेरिका में 20 करोड़ लोगों ने देखा पूर्ण सूर्य ग्रहण

आपको बता दें कि साल 2017 का दूसरा सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण 21 अगस्त को लगा। ये ग्रहण करीब पांच घंटे तक चला। भारतीय समय के मुताबिक यह ग्रहण रात में 9.15 मिनट से शुरू हुआ और 22 अगस्त को सुबह में 2.34 मिनट पर खत्म हुआ। इसका मध्यकाल रात में 11.51 मिनट पर रहा। इस अद्भभुत नजारे को पूरे 20 करोड़ लोगों ने अमेरिका में देखा।

नासा ने किया लाइव प्रसारण

यह सूर्य ग्रहण प्रशांत महासागर, उत्तरी-दक्षिणी अमेरिका के कुछ हिस्से, यूरोप के पश्चिमी-उत्तरी हिस्से, पूर्वी एशिया, उत्तर पश्चिमी अफ्रीका आदि क्षेत्रों में दिखाई दिया। हालांकि, भारत के लोगों ने इस सूर्य ग्रहण का दीदार नासा की वेबसाइट के जरिए किया क्योंकि नासा ने इसका लाइव प्रसारण अपने ट्विटर, फेसबुक और यू-ट्यूब के पेज पर किया।

सूरज भी चांद की तरह दिखाई देने लगा

वाशिंगटन में सोमवार को दिखे सूर्य ग्रहण के शुरुआती पलों में चंद्रमा ने सूर्य को ढकना शुरू किया। इसके बाद धीरे धीरे चंद्रमा सूर्य के आगे आता गया, जिससे कुछ पलों के लिए सूरज भी चांद की तरह दिखाई देने लगा।

'ग्रेट अमेरिकन इक्लिप्स'

वहीं, आखिरी चरण में चंद्रमा पूरी तरह सूर्य के आगे आ गया, इससे सूर्य अंगूठी के छल्ले में लगे हीरे सा चमक उठा। इस दौरान नासा (NASA) ने चार घंटे तक 'ग्रेट अमेरिकन इक्लिप्स' नाम से ग्रहण पर विशेष कार्यक्रम प्रसारित किया। आपको बता दें कि जब चन्द्रमा, पृथ्वी और सूर्य के मध्य से होकर गुजरता है तो उसे 'सूर्यग्रहण' कहते हैं, जिससे धरती के कुछ हिस्सों से सूर्य नजर नहीं आता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+