राष्ट्रपति जो बाइडेन के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने छोड़ी चिट्ठी, संबोधन में बोले-हम वापस आएंगे

वॉशिंगटन। donald Trump left a note for joe Biden अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप(donald Trump) को जो बाइडन के शपथ ग्रहण(joe biden inauguration) से पहले व्हाइट हाउस से विदाई दी गई। विदाई से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने अपने उत्तराधिकारी जो बाइडेन के लिए एक नोट छोड़ा है। वहीं पूर्व फर्स्ट लेडी मिलानिया ट्रंप(Melania Trump) ने भी जिल बाइडेन(Jill Biden) के लिए एक नोट छोड़ा है। बता दें कि परंपरा के हिसाब से पुराना राष्ट्रपति और उनकी पत्नी नए राष्ट्रपति और उनकी पत्नी के नाम एक नोट छोड़ते हैं।

President donald Trump did leave a note for his successor Joe Biden

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन के लिए एक नोट छोड़कर गए हैं, जिस पर क्या लिखा है, किसी को नहीं पता। हालांकि यह एक परंपरा का हिस्सा है। इससे पहले हर राष्ट्रपति अपने उत्तराधिकारी के स्वागत में एक नोट छोड़कर जाते हैं, जिसमें उनकी आगे की यात्रा के लिए शुभकामनाएं होती हैं। पूर्व राष्ट्रपति ये नोट ओवल ऑफिस की रेसोल्यूट डेस्क पर छोड़ते हैं। जिसमें उन्हें शुभकामनाएं और सलाह दी जाती है।

वहीं पूर्व फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने भी नई प्रथम महिला जिल बाइडेन के नाम भी एक छोटा स्वागत नोट छोड़ा है। हालांकि अभी ये नहीं पता चला है कि, उन्होंने भी नोट में क्या लिखा है। यही नहीं, उन्होंने अपने भाषण के आखिर में अपने समर्थकों से यह भी कहा- हम किसी रूप में वापस आएंगे। बता दें कि अब से कुछ घंटों बाद अमेरिका में ट्रंप काल खत्म और बाइडेन का दौर शुरू होने जा रहा है। बाइडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे।

वहीं अपने अंतिम संबोधन में ट्रंप ने आने वाले जो बाइडेन प्रशासन को ट्रंप ने शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा- 'कुछ बेहतरीन करने के लिए उनके पास मजबूत नींव है।' हालांकि ट्रंप ने जो बाइडेन का नाम नहीं लिया। वहीं रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उन्होंने अपने स्टाफ के लिखे भाषण का इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने न टेलिप्रॉम्पटर का इस्तेमाल किया और न ही लिखी हुई स्पीच का।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+