पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर ठोका मुकदमा

वॉशिंगटन। एडल्ट फिल्म एक्टर स्टॉर्मी डेनियल ने मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। स्टॉर्मी का कहना है कि उनके और राष्ट्रपति के बीच संबंधों को छुपाने के लिए किसी भी प्रकार के एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर नहीं हुए थे। जनवरी में 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' ने रिपोर्ट प्रकाशित करते हुए कहा था कि चुनाव के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पर्सनल अटॉर्नी (वकील) ने एक पॉर्न स्टार को चुप कराने के लिए करीब 1,30,000 डॉलर (करीब 83 लाख रु.) की व्यवस्था की थी। हालांकि, ट्रंप ने डेनियल के साथ संबंधों को लेकर इनकार किया था।

समझौता अवैध और बिना परिणाम वाला

समझौता अवैध और बिना परिणाम वाला

स्टॉर्मी डेनियल, जिसका सही नाम स्टेफनी क्लिफोर्ड है और उसने लॉस एंजिलिस में ट्रंप के खिलाफ मुकदमा दायर करते हुए कहा कि ऐसे किसी भी एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर हुए ही नहीं थे। उसने कहा कि समझौता‘‘ अवैध और बिना परिणाम वाला है'' क्योंकि ट्रंप ने उस पर स्वयं हस्ताक्षर नहीं किए हैं। डेनियल ने ट्रंप के साथ शारीरिक संबंधों को स्वीकारा है, लेकिन राष्ट्रपति के साथ प्रेम संबंधों का इनकार किया था

ट्रंप के वकील ने दी धमकी

ट्रंप के वकील ने दी धमकी

फिर से उठे इस विवाद पर व्हाइट हाउस से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, ट्रंप और डेनियल के रिश्तों की खबर जब सार्वजनिक हुई थी, तब व्हाइट हाउस ने इसे बकवास करार दिया था। ट्रंप के खिलाफ मुकदमा दायर करते हुए राष्ट्रपति के वकील माइकल कोहेने पर डेनियल ने अपना मुंह बंद रखने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है।

2006 में बनाए थे संबंध

2006 में बनाए थे संबंध

डेनियल ने ट्रंप पर आरोप लगाया था कि उनके बीच प्रेम संबंध जुलाई 2006 में हुए थे। इसके एक साल बाद ट्रंप ने अपनी तीसरी पत्‍नी और फर्स्‍ट लेडी मेलानिया ट्रंप से शादी कर ली थी। क्लिफोर्ड ने कहा ट्रंप से उनकी मुलाकात लेक टाहोए में एक सेलिब्रिटी गोल्फ टूर्नामेंट के दौरान हुई थी। इस पूरे मामले पर व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा कि यह पुरानी खबरें हैं जो कि चुनाव से पहले प्रकाशित हुई थी और इनकी कड़ी निंदा की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+