Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'ब्रिटनी स्पीयर्स के शरीर में है डिवाइस', एक्स बॉयफ्रेंड का सनसनीखेज खुलासा, इसीलिए नहीं बन पा रहीं मां'ब्रिट

लॉस एंजिलिस, जून 27: ग्रैमी अवॉर्ड विजेता अमेरिकन सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स इन दिनों अपने पिता के साथ चल रहे गार्जियनशिप विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही ब्रिटनी ने कोर्ट में अपने पिता के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। ब्रिटनी ने कोर्ट में 13 साल से चली आ रही कंजरवेटरशिप के खिलाफ कहा था, 'मुझे मेरी जिंदगी, मेरी आजादी वापस चाहिए। 13 साल हो चुके हैं। ब्रिटनी को कानूनी संरक्षण में रखा गया जिसे उनके पिता जेमी स्पीयर्स कंट्रोल करते हैं। फरवरी 2008 में पति केविन फेडरलाइन से तलाक के बाद से ही ब्रिटनी के पिता सिंगर की पर्सनल लाइफ से लेकर उनके पैसों पर कानूनी अध‍िकार रखते हैं।

'' शरीर में एक गर्भनिरोधक उपकरण आईयूडी है''

'' शरीर में एक गर्भनिरोधक उपकरण आईयूडी है''

ब्रिटनी ने कोर्ट में कहा था कि उनके शरीर में एक गर्भनिरोधक उपकरण आईयूडी है जिसे बाहर निकालने की अनुमति नहीं है। वो फिर से मां बनना चाहती हैं। उनके इस बयान ने अपने शरीर पर महिलाओं की स्वायत्तता की विश्वव्यापी चर्चा को जन्म दे दिया है। ब्रिटनी स्पीयर्स के एक्स बॉयफ्रेंड जिन्होंने 2 साल तक ब्रिटनी को डेट किया था। उनका कहना है कि, सिंगर एक बेटी चाहती थीं लेकिन उन्हें दूसरा बच्चा पैदा करने की अनुमति नहीं थी। वह एक बेबी गर्ल चाहती थीं। लेकिन उन्हें ऐसा करने की इजाजत नहीं थी।

एक्स बॉयफ्रेंड ने किया चौंकाने वाला खुलासा

एक्स बॉयफ्रेंड ने किया चौंकाने वाला खुलासा

उन्होंने यह भी बताया कि वह इस बात से अनजान थे कि ब्रिटनी को अपने शरीर में आईयूडी रखने के लिए मजबूर किया जा रहा था। उन्होंने कहा, मैंने बस यह मान लिया था कि वे उसे हर दिन गर्भनिरोधक गोलियां दे रहे थे क्योंकि वे वेगास शो के दौरान उन्हें गर्भवती होने देना चाह रहे थे। उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने कहा कि, उनकी स्थिति दिन पर दिन खराब हो रही थी। साथ रहने के बाद से स्थिति और खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि उस समय ब्रिटनी को अपना फोन अपने पास रखने की अनुमति थी और वह अपनी कार में ड्राइव कर सकती थी।'

कोर्ट में भावुक होकर ब्रिटनी ने कहा था, मुझे आजादी चाहिए

कोर्ट में भावुक होकर ब्रिटनी ने कहा था, मुझे आजादी चाहिए

ब्रिटनी ने बयान में कहा था कि उन्हें अपने बॉयफ्रेंड सैम असगरी की कार में सवारी करने की अनुमति नहीं थी। ब्रिटनी ने कहा कि वह अपने प्रेमी से शादी करना चाहती हैं और बच्चा चाहती हैं, लेकिन 'कंजरवेटरशिप' व्यवस्था उन्हें इसकी अनुमति नहीं दे रहा है। ब्रिटनी ने कहा था, "मैं शादी करना और बच्चा पैदा करना चाहती हूं। मुझे कंजरवेटरशिप के दौरान बताया गया कि मैं बच्चा पैदा नहीं कर सकती और ना शादी कर सकती हूं। मेरे शरीर में एक आईयूडी डिवाइस लगाई गई है ताकि मैं गर्भवती ना हो सकूं। मैं इस डिवाइस को बाहर निकालना चाहती हूं ताकि मां सकूं। लेकिन मुझे डॉक्टर के पास नहीं जाने दिया, वे नहीं चाहते कि मैं प्रेग्नेंट हो सकूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+