अब POK वासियों का पाकिस्तान और चीन पर फूटा गुस्सा, सड़कों पर उतरे लोग, जानिए क्यों?

नई दिल्ली। अब पाक अधिकृत कश्मीर यानी की POK के निवासियों ने चीन और पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और उसके खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं, दरअसल POK के लोग नीलम और झेलम नदियों पर बांध के निर्माण का विरोध कर रहे हैं, उनका कहना है कि इन बांधों का निर्माण अवैध रूप से हुआ है और इसी वजह से पीओके के लोगों ने कल मुजफ्फराबाद शहर में चीन और पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

अब POK वासियों का पाकिस्तान और चीन पर फूटा गुस्सा...

Recommended Video

    India China Tension : Galwan से हटकर चीन ने Tibet को लेकर भारत को दी ये धमकी | वनइंडिया हिंदी

    गौरतलब है कि नीलम झेलम और कोहाला हाइड्रो पावर परियोजनाओं के अवैध निर्माण के विरोध को लेकर सोमवार को POK के निवासियों ने एक विशाल विरोध रैली निकाली थी, जिसमें लोगों ने चीन के साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि अवैध बांधों के कारण पर्यावरण बुरी तरह से प्रभावित होगा, प्रदर्शनकारियों ने पूछा कि आखिर किस कानून के तहत पाकिस्तान और चीन के बीच विवादित क्षेत्र का नदी समझौता हुआ है।

    सोशल मीडिया कैंपेन भी शुरू हुआ है

    प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगााया कि पाकिस्तान और चीन नदियों पर कब्जा करके संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन कर रहे हैं लेकिन हम लोग उनका विरोध करते रहेंगे, आपको बता दें कि प्रदर्शनकारियों ने इस मुद्दे को वैश्विक मंच पर उजागर करने के लिए हैशटैग #SaveRiversSaveAJK के साथ ट्विटर पर सोशल मीडिया कैंपेन भी शुरू किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+