बेटे ने शेयर की प्रचंड, मोदी, जिनपिंग मुलाकात की फोटो, क्या है राज?

बेनौलिम। गोवा के बेनौलिम में ब्रिक्स समिट के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड की मुलाकात होटल के वेटिंग लॉन्ग में हुई। तीनों राजनेताओं के बीच अचानक हुई मुलाकात ने कई कयासों को जन्म दिया है।

नेपाल ने इसे त्रिपक्षीय वार्ता बताते हुए कहा कि इस मुलाकात के दौरान दोनों विशाल पड़ोसी देश भारत और चीन के रिश्तों के बीच नेपाल ने पुल बनने की इच्छा जताई है। जबकि भारत ने इस मीटिंग को संयोग से हुई मुलाकात करार दिया है।

brics meet

प्रधानमंत्री प्रचंड ने जारी किया आधिकारिक बयान

काठमांडू में सचिवालय ने आधिकारिक बयान जारी कर भारत, नेपाल और चीन के बीच हुई त्रिपक्षीय सहयोग वार्ता का खुलासा किया। बयान में दावा किया गया है कि मीटिंग के दौरान प्रधानमंत्री प्रचंड ने त्रिपक्षीय सहयोग का प्रस्ताव दिया जिसका भारत और चीन ने स्वागत किया है और इस पर अपनी स्वीकृति दी है।

सचिवालय का कहना है कि इस त्रिपक्षीय वार्ता में प्रधानमंत्री प्रचंड ने याद दिलाया कि उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल के दौरान तीनों देशों के बीच त्रिपक्षीय सामरिक सहयोग पर जोर दिया था।

पीएम प्रचंड ने कहा, 'दो विशाल देश भारत और चीन के बीच नेपाल है। दोनों देशों के रिश्तों के बीच पुल बनकर हम इस भौगोलिक स्थिति का लाभ उठाना चाहते है।'

बयान में दावा किया गया है कि चीन के राष्ट्रपति ने भी कहा कि नेपाल, भारत और चीन के बीच पुल का काम कर सकता है।

मुलाकात पर भारत ने क्या कहा?

भारत के विदेश विभाग के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने इस बारे में बताया कि ब्रिक्स के बहुपक्षीय सम्मेलन के दौरान होटल के लॉन्ग में विभिन्न देशों के राजनेताओं के साथ बैठे हुए दिखने की घटना अत्यंत सामान्य है और इससे कोई निष्कर्ष नहीं निकालना चाहिए। तीनों राजनेता एक ही समय में एक जगह पर पहुंचे, यह महज संयोग है।

विदेश विभाग का कहना है कि नेपाल और चीन के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई है। इसमें भारत शामिल नहीं है इसलिए इसे त्रिपक्षीय वार्ता नहीं कहनी चाहिए।

प्रधानमंत्री प्रचंड के बेटे ने शेयर की तस्वीर

भारत, नेपाल और चीन के राजनेताओं की इस मुलाकात की तस्वीर को प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड के बेटे और उनके निजी सचिव प्रकाश दहल ने अपने फेसबुक अकाउंट से पोस्ट किया। इस तस्वीर में पीएम प्रचंड की पत्नी सीता दहल भी दिख रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+