नवाज ने दी मंत्रियों को भारत विरोधी बयान नहीं देने की हिदायत
इस्लामाबाद। भारत के साथ संबंधों को बेहतर बनाने के ओर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अहम कदम उठाया है। नवाज ने अपने मंत्रियों को भारत के खिलाफ बयानबाजी नहीं करने की हिदायत दी है।

नवाज ने भारत के साथ शांति वार्ता को बढ़ावा देने के लिए अपने मंत्रियों को भारत के खिलाफ बयानबाजी नहीं करने को कहा है। शरीफ के बेहद करीबी सहयोगी ने बताया कि आला अधिकारियों और मंत्रियों को भारत के खिलाफ बयान देने से मना किया गया है।
ऐसे इसलिए किया गया है ताकि भारत-पाक के बीच जो शांति वार्ता शुरु हुई है उसमें बाधा नहीं पड़े। नवाज के करीबी सहयोगी ने बताया कि प्रधानमंत्री भारत के साथ बेहतर संबंध को लेकर प्रतिबद्ध हैं। जिससे पूरी रीजन में शांति बहाली हो सकती है।
बताया जा रहा है कि शरीफ उस बयान से खफा थे जिसमें कहा गया था कि भारत सिर्फ पीओके पर बात करना चाहते हैं। हालांकि उन्हें इस बात का भरोसा है कि यह आधिकारिक बयान नहीं है।
बताया जा रहा है कि शरीफ भारत के साथ कश्मीर, आतंकवाद सहित व्यापार संबंधित अहम मुद्दों पर बातचीत करना चाहते है। माना जा रहा है कि अगले वर्ष जनवरी में प्रधानमंत्री शरीफ और मोदी स्विट्जरलैंड में एक बार फिर से मिल सकते हैं। 20 जनवरी को 46वें वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में हिस्सा लेने दोनों नेता पहुंचेंगे।












Click it and Unblock the Notifications