शुक्रवार का नाश्‍ता काबुल में, लंच लाहौर में और डिनर दिल्‍ली में करेंगे पीएम मोदी

काबुल। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्‍तान के शहर लाहौर पहुंच चुके हैं। पाकिस्‍तान के पीएम नवाज शरीफ पीएम मोदी को रिसीव करने के लिए लाहौर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे हैं।

PM-Modi-to-go-lahore
भारत और पाकिस्‍तान के बीच संबंधों में एक नया मोड़ उस समय आया जब पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर ऐलान किया कि वह काबुल से लौटते समय लाहौर, पाकिस्‍तान होते हुए नई दिल्‍ली वापस लौटेंगे। आपको बता दें कि 12 वर्ष बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री पाकिस्‍तान का दौरा करेगा।

शुक्रवार को पाकिस्‍तान के पीएम नवाज शरीफ का जन्‍मदिन भी है और इस मौके पर पीएम मोदी ने उन्‍हें फोन करके बधाई दी।

पीएम मोदी ने इसके बाद ट्ववीट किया कि वह दिल्‍ली लौटते समय पहले लाहौर जाएंगे। यहां पर वह दोपहर में प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात करेंगे और फिर देश वापस लौटेंगे।

पीएम मोदी के इस नए कदम से सभी हैरान हैं क्‍योंकि उनका पाकिस्‍तान जाने का कोई प्‍लान ही नहीं था। ऐसे में हर कोई यह जानने को बेकरार है कि अचानक पीएम मोदी पाकिस्‍तान क्‍यों जा रहे हैं।

वैसे अगले वर्ष सार्क सम्‍मेलन के दौरान पीएम मोदी को पाक यात्रा पर जाना था लेकिन अब शुक्रवार को वह पहली बार पाक पहुंचेंगे।पिछले माह पेरिस में जलवायु सम्‍मेलन के दौरान भी दोनों देशों के पीएम के बीच हुई मुलाकात ने सबको हैरान कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+