योगा, बाइडेन परिवार के साथ डिनर, CEOs से मुलाकात, US में PM मोदी के पास नहीं होगी सांस लेने की भी फुर्सत

PM Modi US Visit Schedule: भारत के जियो-पॉलिटिक्स के लिए ये साल काफी महत्वपूर्ण है और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका यात्रा को सिर्फ भारत के ही जियो-पॉलिटिकल एक्सपर्ट्स नहीं, बल्कि अमेरिका के थिंक टैंक, एक्सपर्ट्स और राजनयिक भी ऐतिहासिक बता रहे हैं। पीएम मोदी 21 जून से 24 जून तक अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे, जो उनका पहला अमेरिका का राजकीय यात्रा होगा।

जैसा की खुद अमेरिका के राष्ट्रपति कह चुके हैं, कि भारतीय प्रधानमंत्री से हर कोई मिलना चाहता है और इसमें कोई आश्चर्य नहीं है, कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अमेरिका दौरा व्यस्त कार्यक्रमों से भरा हुआ है और जैसा की हम आम बोलचाल की भाषा में कहते हैं, कि सांस लेने का भी समय नहीं है, तो अमेरिका में पीएम मोदी इतने व्यस्त रहेंगे, कि उनके पास सांस लेने का भी समय नहीं होगा।

PM Modi US Visit Schedule

आईये जानते हैं, कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अमेरिका दौरा कितना व्यस्त रहेगा।

21 जून: न्यूयॉर्क में योग दिवस

पीएम नरेन्द्र मोदी 20 जून को न्यूयॉर्क पहुंचेंगे और एंड्रयूज एयर फोर्स बेस पर भारतीय अमेरिकियों के एक समूह द्वारा उनका स्वागत किए जाने की उम्मीद है।

पीएम मोदी 21 जून को संयुक्त राष्ट्र सचिवालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे। इस कार्यक्रम के जरिए ये संदेश देने की कोशिश होगी, कि किस तरह से भारत की सदियों से चली आ रही योग परंपरा को दुनिया के लाखों लोग अपना रहे हैं और योग का लाभ उठा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद योगा करते हैं और साल 2015 में पीएम मोदी के प्रयासों की वजह से ही संयुक्त राष्ट्र ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरूआत की थी और पीएम मोदी हर साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रमों का आयोजन कर देश के लोगों को योग से जुड़ने की अपील करते हैं। पीएम मोदी के पहली बार सत्ता में आने के बाद 11 दिसंबर 2014 को, संयुक्त राष्ट्र ने हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया था।

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र परिसर में आयोजित होने वाले योग कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के साथ कई शीर्ष भारतीय अमेरिकी भी शामिल होंगे।

22 जून- राजकीय डिनर कार्यक्रम

वैसे तो 22 जून को पीएम मोदी के सम्मान में व्हाइट हाउस में डिनर कार्यक्रम रखा गया है, लेकिन पीएम मोदी के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने वाले अधिकारियों के मुताबिक, 21 जून को बाइडेन परिवार की तरफ से पीएम मोदी के लिए अंतरंग डिनर कार्यक्रम रखा गया है। 21 जून को पीएम मोदी बाइडेन परिवार के साथ डिनर करेंगे, जिसे अमेरिका की फर्स्ट लेडी, जिल बाइडेन होस्ट करेंगी। इस कार्यक्रम में चुनिंदा लोग ही शामिल होंगे।

22 जून की सुबह व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में 21 तोपों की सलामी के साथ पीएम मोदी का आधिकारिक स्वागत किया जाएगा। इसे देखने के लिए 7,000 से ज्यादा भारतीय अमेरिकी जुटेंगे।

22 जून को ही पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, एक द्विपक्षीय बैठक करेंगे, जिसमें दोनों देशों के बीच रक्षा और टेक्नोलॉजी साझेदारी और जलवायु परिवर्तन पर ध्यान केंद्रित किए जाने की उम्मीद है। इस द्विपक्षीय वार्ता के बाद दोनों नेता एक ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।

22 जून की दोपहर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबिधित करेंगे, जिसमें अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव (भारत के मुताबिक लोकसभा) और सीनेट (जैसे भारत में राज्यसभा) के सदस्य शामिल होंगे। ये दूसरी बार होगा, जब पीएम मोदी अमेरिका के संसद को संबोधित करेंगे, जहां वो भारत के भविष्य के बारे में अपना दृष्टिकोण रखेंगे और दोनों देशों के सामने वैश्विक चुनौतियों को लेकर अपनी राय रखेंगे।

मोदी ने पहली बार जून 2016 में अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया था। (नोट- वो यात्रा राजकीय यात्रा नहीं थी। इस बार की यात्रा राजकीय यात्रा है।)

22 जून की रात में व्हाइट हाउस में रात्रिभोज का आयोजन किया गया है, जिसे राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी, जिल बाइडेन होस्ट करेंगी। इस कार्यक्रम में प्रमुख अमेरिकी और भारतीय अमेरिकी शामिल होंगे।

यूएस डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट में ब्यूरो ऑफ ग्लोबल पब्लिक अफेयर्स (बीजीपीए) ने कहा है, कि "अमेरिका का राजकीय रात्रिभोज कार्यक्रम, हमेशा राजकीय यात्रा का सामाजिक उच्च बिंदु होता है, जिसे काफी सावधानी से तैयार किया जाता है। इसकी योजना कई महीनों पहले ही तैयार की जाती है। मेनू में आम तौर पर भोजन के अलावा वाइन शामिल होता है, इसके अलावा मेहमानों के देश की परंपरा को दर्शाया जाता है, जिसमें अमेरिका की परंपरा को भी शामिल किया जाता है।" बीजीपीए ने कहा, कि स्टेट डिनर कार्यक्रम मेजबान और मेहमान के बीच की दोस्ती को प्रतिनिधित्व करता है।

23 जून- अमेरिकी विदेश विभाग के साथ लंच कार्यक्रम

23 जून को पीएम मोदी अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा आयोजित दोपहर के भोजन में शामिल होंगे। इस लंच कार्यक्रम की मेजबानी अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और विदेश मंत्री एंथनी ब्लिंकेन करेंगे।

इसके बाद पीएम मोदी वाशिंगटन डीसी में एक स्वतंत्र गैर-लाभकारी संस्था, यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भी भाषण देंगे। इस कार्यक्रम में शीर्ष अमेरिकी सीईओ और प्रमुख नेता उपस्थित रहेंगे। इसके बाद पीएम मोदी अमेरिका के चुनिंदा व्यापारिक ग्रुप के प्रमुखों से मुलाकात करेंगे।

23 जून को ही वाशिंगटन में रोनाल्ड रीगन सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी भारतीय प्रवासियों को संबोधित करेंगे। एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, भाग लेने वालों में भारतीय मूल के डॉक्टर, होटल व्यवसायी, वकील और उद्योगपति शामिल होंगे।

ऐसा माना जा रहा है, कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका यात्रा के दौरान कई भाषण देने वाले हैं, जिसमें कोविड संकट के बाद भारत की सफलता की कहानी, आर्थिक विकास, डिजिटल विकास, इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास के बारे में बात करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+