आज फिर होगी पीएम मोदी-ट्रंप की मुलाकात, बेहद अहम मानी जा रही है मीटिंग
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच आज एक बार फिर से मुलाकात होगी। इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। न्यूयॉर्क टाइम की खबर के मुताबिक मोदी-ट्रंप की मुलाकात दोपहर करीब 12 बजकर 15 मिनट पर होगी। आपको बता दें कि इससे पहले, रविवार को पीएम मोदी और ट्रंप एक मंच पर हाउडी मोदी कार्यक्रम के दौरान साथ आए थे। इसके अलावा, पीएम मोदी को आज गेट्स फाउंडेशन की ओर से स्वच्छ भारत अभियान के लिए ग्लोबल गोलकीपर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

इस फाउंडेशन के मुताबिक यह अवॉर्ड किसी नेता द्वारा अपने देश में या वैश्विक स्तर पर वैश्विक लक्ष्य के लिए प्रभावी काम करने की दिशा में प्रतिबद्धता दिखाने के लिए दिया जाता है। पीएम मोदी ने इस अभियान की शुरुआत दो अक्टूबर 2014 को की थी. पीएम मोदी आज कई कार्यक्रमों मे शिरकत करेंगे।
पीएम मोदी का आज का पूरा कार्यक्रम
5.00 बजे (24 सितंबर की सुबह)- आतंकवाद पर नेताओं का संवाद
7.15 बजे (24 सितंबर की सुबह)- नामीबिया के राष्ट्रपति के साथ मुलाकात
7.50 बजे- (24 सितंबर की सुबह)- मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के साथ मुलाकात (सभी कार्यक्रम भारतीय समयानुसार)












Click it and Unblock the Notifications