Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'भारत में बनाने हैं कई सिंगापुर', PM मोदी ने सिंगापुर के CEOs को दिया यह ऑफर

PM Modi Singapore Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिंगापुर दौरे पर हैं। सिंगापुर में व्यापारिक नेताओं के साथ पीएम मोदी ने राउंडटेबल बैठक की। इस दौरान पीएम मोदी ने बिजनेस लीडर्स समिट को संबोधित किया। साथ ही, चार समझौता ज्ञापनों (MoU) पर हस्ताक्षर किए।

ये समझौता ज्ञापन डिजिटल प्रौद्योगिकी, सेमीकंडक्टर, स्वास्थ्य और चिकित्सा क्षेत्र तथा शैक्षिक सहयोग और कौशल विकास पर केंद्रित हैं। खबर के मुताबिक, पीएम मोदी ने इस दौरान सिंगापुर के शीर्ष कंपनियों के सीईओ से मुलाकात की और भारत में निवेश करने के लिए कहा।

PM Narendra Modi

सिंगापुर के उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, हम भारत में कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं... यह मेरा तीसरा कार्यकाल है। जो लोग भारत से परिचित हैं, उन्हें पता होगा कि 60 साल बाद किसी सरकार को तीसरी बार जनादेश मिला है। इसके पीछे का कारण मेरी सरकार की नीतियों में लोगों का विश्वास है।

अगर दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला कोई विमानन क्षेत्र है, तो वह भारत में है। एमआरओ का होना हमारी प्राथमिकता है। आपको(व्यवसायों को) हवाई अड्डों के विकास में निवेश करने के लिए भारत आना चाहिए। इतना ही नहीं, पीएम मोदी ने कहा कि हम सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में आक्रामक रूप से आगे बढ़ रहे हैं।

हम इस क्षेत्र में एक संपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र बनाने जा रहे हैं...भारत में टियर 2 और टियर 3 शहरों में स्टार्टअप बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। मैंने देखा कि जो एक विषय प्रमुख रूप से नजर आ रहा है, वह skill development का है। भारत में हम इंडस्ट्री 4.0 को ध्यान में रखते हुए और सेमीकंडक्टर के क्षेत्र को देखते हुए skill development पर बहुत बल दे रहे हैं।

इतना ही नहीं, पीएम मोदी ने कहा कि भारत की आवश्यकताओं के साथ skill development संबंध एक ग्लोबल जॉब मार्केट से भी जुड़ा हुआ है। अगर आपकी कंपनियां ग्लोबली क्या चल रहा है उसका सर्वे करें और ग्लोबल डिमांड का Analysis करें और उसके अनुसार भारत में skill development के लिए आएं, तो ग्लोबल जॉब मार्केट को बड़ी आसानी से एड्रेस कर सकते हैं।

हमने पूरी दुनिया को एक वादा किया है। हम ग्लोबल वार्मिंग को एक चुनौती मानते हैं। हम सिर्फ अपनी संवेदना व्यक्त कर अटकने वाले लोग नहीं हैं, हम समाधान देने वाले लोग हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हमने 500 गीगावाट का लक्ष्य रखा है और 2030 तक हमें ये करना है। इसमें मैं न्यूक्लियर, हाइड्रो, सोलर और विंड पर जाना चाहता हूं।

इसी प्रकार हमने बॉयो फ्यूल की पॉलिसी बनाई है। भारत इसको लीड करना चाहता है। ऊर्जा से जुड़े हुए ऐसे कई क्षेत्र हैं, जहां Green Jobs की पूरी संभावना है, हम इसमें पहल कर रहे हैं। मैं आपसे आग्रह करता हूं, आप भी आइए। पीएम मोदी ने बोलते हुए आगे कहा कि भारत के पास टैलेंट है और उसका लाभ दुनिया को मिलेगा।

आज फिनटेक की दुनिया में हमारा UPI, दुनिया में जितना रियल टाइम ट्रांजेक्शन होता है, उसका 50 प्रतिशत अकेले भारत में होता है। फिनटेक की दुनिया में अगर ग्लोबल लीडर बनना है, तो भारत को केंद्र बिंदु बनाकर बड़ी आसानी से आप फिनटेक की दुनिया में आगे आ सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+