मोदी ने आगे बढ़कर नवाज से मिलाया हाथ, तय वक्त से ज्यादा चलेगी बात
नई दिल्ली। सुबह 9:45 पर देश के पीएम नरेन्द्र मोदी और पाकिस्तान के नवाज शरीफ की मुलाकात हुई , यह मीटिंग बंद कमरे में हुई, मालूम हो कि रूस के ऊफा शहर में इस समय दोनों देश के पीएम मौजूद हैं।
टीवी चैनलों की खबरों के मुताबिक बैठक के लिए मोदी पहले से कमरे में मौजूद थे, पीएम मोदी ने ही उठकर पाक पीएम का स्वागत किया और शरीफ से हाथ मिलाया। कहा जा रहा है कि दोनों लोगों के बीच में करीब 55 मिनट बातचीत हुई है, इस दौरान मोदी ने लखवी और आतंकवाद का मुद्दा उठाया है।
दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई, इस बारे में 10.30 बजे विदेश सचिव की एक प्रेस कांफ्रेंस होगी, जिसमें विस्तार से इस मुलाकात के बारे में बताया जायेगा।













Click it and Unblock the Notifications