पेरिस में हुई पीएम मोदी और शरीफ की मुलाकात
पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस में सोमवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बीच खास मुलाकात हुई। पेरिस में आज से शुरू हुए जलवायु परिवर्तन से अलग दोनों नेताओं ने मुलाकात की है।

आपको बता दें कि शनिवार को ही पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ की ओर से एक बयान आया था। इस बयान में उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान भारत के साथ सशर्त वार्ता को तैयार है।
दोनों नेता गर्मजोशी के साथ एक दूसरे से मिले। पीएम मोदी और पीएम शरीफ की इस मुलाकात पर रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि अगर दोनों नेताओं ने कुछ देर मुलाकात कर कुछ बात की है तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है।
नवाज शरीफ के साथ मुलाकात से पहले पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसुआ होलांद से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में फ्रांस ने भारत के सामने अपनी उन चिंताओं को रखा जो भारत पर आईएसआईएस के बढ़ते खतरे से जुड़ा था।
फ्रांस का कहना है कि आईएसआईएस का लक्ष्य ट्यूनीशिया से लेकर बांग्लादेश तक अपना साम्राज्य स्थापित करना है। ऐसे में भारत पर बढ़ते संगठन के खतरे को नजरअंदाज नही किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications