Video: जापान के पीएम शिंजो आबे से मिले पीएम मोदी, बोले आपने सबसे पहले दी जीत की बधाई

ओसाका। जापान के शहर ओसाका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी20 शिखर सम्‍मेलन ने अलग जापानी पीएम शिंजो आबे से मुलाकात की। आबे से मुलाकात के साथ ही पीएम मोदी ने जी20 सम्‍मेलन की शुरुआत कर दी। मोदी बुधवार शाम को जापान पहुंचे हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रवीश कुमार की ओर से बताया गया कि दोनों नेताओं ने मुलाकात के दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। सूत्रों की ओर से इस बात की जानकारी दी गई।

मोदी बोले- 'आपका शुक्रगुजार हूं'

जापान के पीएम आबे जब मोदी से मिले जो उन्‍होंने लोकसभा चुनावों में हासिल प्रचंड जीत पर मोदी को बधाई दी। आबे ने मोदी से कहा कि अब भारत दौरा करने की उनकी बारी है और वह इसका इंतजार कर रहे हैं। पीएम मोदी ने आबे का शुक्रिया अदा किया। उन्‍होंने जापानी पीएम से कहा कि आबे पहले नेता थे जिन्‍होंने चुनावों में जीत के बाद उन्‍हें कॉल करके बधाई दी थी। पीएम मोदी ने आबे से कहा, 'आप भारत के पहले दोस्‍त थे जिन्‍होंने मुझे फोन करके बधाई दी थी। गर्मजोशी से स्‍वागत करने के लिए मैं आपका और जापान की सरकार का शुक्रगुजार हूं।'

साल 2022 में भारत होगा मेजबान

साल 2022 में भारत होगा मेजबान

आबे के साथ मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने अंतरराष्‍ट्रीय अहमियत के कई मुद्दों पर विस्‍तार से चर्चा की और उन पर भारत का नजरिया पेश किया। जापान के लिए रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा था कि जी-20 सम्‍मेलन एक ऐसा मंच होगा जहां से पिछले पांच वर्षों में भारत के मजबूत विकास के अनुभव को शेयर किया जा सकेगा। पीएम मोदी के मुताबिक ओसाका समिट साल 2022 में जी-20 की मेजबानी की तरफ भारत का बड़ा कदम भी होगा जब भारत आजादी के 75वें वर्ष का जश्‍न मानने वाला होगा।

10 देशों के राष्‍ट्राध्‍यक्षों से मिलेंगे मोदी

10 देशों के राष्‍ट्राध्‍यक्षों से मिलेंगे मोदी

मोदी जी20 सम्‍मेलन के दौरान 10 देशों के राष्‍ट्राध्‍यक्षों के साथ द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे। जी-20 सम्‍मेलन 28 जून से आयोजित होगा और 29 जून तक चलेगा। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप भी 27 जून को जापान पहुंचेंगे। पीएम मोदी फ्रांस, जापान, इंडोनेशिया, अमेरिका और टर्की के राष्‍ट्राध्‍यक्षों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह ब्रिक्‍स देशों के नेताओं से भी मिलेंगे और रूस-इंडिया-चीन वाले संगठन रिक के नेताओं से भी मिलेंगे।

ट्रंप और मोदी की मीटिंग पर टिकीं नजरें

ट्रंप और मोदी की मीटिंग पर टिकीं नजरें

सबकी नजरें लेकिन इस दौरान पीएम मोदी और डोनाल्‍ड ट्रंप की मुलाकात पर होंगी। सम्‍मेलन में चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन भी मौजूद रहेंगे। सोमवार को ट्रंप प्रशासन की ओर से बताया गया है कि जी-20 सम्‍मेलन के दौरान ट्रंप ऑस्‍ट्रेलिया, जापान भारत, जर्मनी, रूस, चीन और टर्की के राष्‍ट्राध्यक्षों से मिलेंगे। दूसरा कार्यकाल शुरू होने के बाद पीएम मोदी की अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप से यह पहली मुलाकात होगी। ट्रंप ने चुनावों में जीत हासिल करने के बाद मोदी को फोन करके चुनाव जीतने की बधाई दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+