बोस का परिवार आज पीएम मोदी से मिलेगा, पूछेगा क्यूं हुई जासूसी
बर्लिन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बर्लिन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परिवार से मिलेंगे। पीएम ऐसे समय पर नेताजी के भाई के भतीजे सूर्य बोस से मुलाकात करेंगे जब जब जवाहर लाल नेहरू पर बोस के परिवार पर जासूसी का आरोप लगा है।

हाल ही में नेशनल आर्काइव से लीक हुए दस्तावेजों से इस बात का खुलासा हुआ है कि 1948 से लेकर 1968 तक बोस के परिवारवालों की जासूसी हुई थी। यही नहीं इस बात का भी खुलासा हुआ थै कि बोस से संबंधित खुफिया जानकारी ब्रिटेन सरकार को भी दी जाती थी।
सूर्य बोस इंडो-जर्मन एसोसिएशन जिसकी स्थापना नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने की थी के वर्तमान अध्यक्ष भी हैं लिहाजा उन्हें भी भारतीय दूतावास की ओर से बर्लिन में पीएम मोदी के स्वागत समारोह में आमंत्रित किया गया है।
प्रधानमंत्री अपने 10 दिन के तीन देशों के दौरे के दूसरे पड़ाव में 3 दिन के लिए जर्मनी पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री भारतीय रेल के आधुनिकीकरण के मद्देनजर आज जर्मनी के रेलवे स्टेशन का भी दौरा कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications