Pm Modi In Australia: पीएम मोदी ने तीन लाइन में बताई भारत की सोच, भारतीय समुदाय ने जमकर बजाई ताली
PM Modi Sydney Speech Today: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में पीएम मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि न्यू साउथ वेल्स में प्रवासी भारतीय समुदाय से कई लोग सार्वजिनक जीवन में सक्रिय भागीदारी कर रहे हैं, अपनी पहचान बना रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी मंगलवार को सिडनी में प्रवासी भारतीयों के बीच पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिडनी के क्यूडोस बैंक एरीना में वैदिक मंत्रोच्चारण और अन्य पारंपरिक तरीकों के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान गणपति बप्पा मोरिया के भी नारे लगाए गए। वहीं कुछ देर बाद पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कई अहम मुद्दों पर प्रवासी भारतीयों के सामने अपना पक्ष रखा। इन मुद्दों में G-20, पर्यावरण और वैश्विक समुदाय भी शामिल थे।
अपने संबोधन की शुरुआत में पीएम मोदी ने कहा कि पिछली बार जब मैं यहां आया था तो मैंने आप सभी को एक वचन दिया था; और वो वादा था कि आपको भारत के प्रधान मंत्री के लिए फिर से 28 साल तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा! और देखो..मैं यहां हूं! प्रधानमंत्री अल्बानीस भी मेरे साथ हैं, यहां।
इसी वर्ष मुझे पीएम अल्बनीज के स्वागत का मौका मिला था: पीएम मोदी
इसी वर्ष मुझे प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज जी का भारत की धरती पर अहमदाबाद में स्वागत करने का अवसर मिला था।
आज उन्होंने यहां 'लिटिल इंडिया' के foundation stone को unveil करने में मेरा साथ दिया है। मैं उनका बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं।
पीएम मोदी ने तीन लाइन में बताई भारत की सोच
पीएम मोदी ने कहा कि हम राष्ट्र को भी एक परिवार के रूप में देखते हैं और विश्व को भी एक परिवार मानते हैं।
जब भारत अपनी G-20 Presidency की थीम तय करता है, तो कहता है- 'वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर'
वहीं जब भारत, पर्यावरण की रक्षा के लिए solar energy के बड़े लक्ष्य तय करता है, तो कहता है- वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड। जब भारत वैश्विक समुदाय के स्वस्थ रहने की कामना करता है तो कहता है- वन अर्थ, वन हेल्थ।
पीएम मोदी ने 3-C,3-D,3-E पर चर्चा की
पीएम मोदी ने भारत-ऑस्ट्रेलिया के पहले और अभी के संबंधों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि एक समय था जब 3सी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंधों को परिभाषित करते थे, ये तीन थे कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और करी। उसके बाद, यह 3डी था.. लोकतंत्र, डायस्पोरा और दोस्ती! जब यह 3E बना, तो यह ऊर्जा, अर्थव्यवस्था और शिक्षा के बारे में था।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच भौगोलिक दूरियां मैटर नहीं करती
पीएम मोदी ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कितनी भी भौगोलिक दूरियां क्यों न हों, हिंद महासागर हमें जोड़ता है! दोनों देशों की जीवन शैली अलग-अलग क्यों न हो, योग हमें जोड़ता है! क्रिकेट एक ऐसी चीज है जिसने हमें युगों से जोड़े रखा है... और अब टेनिस और सिनेमा अन्य जोड़ने वाले सेतु हैं। हमारी जीवन शैलियां भले अगल-अलग हों, लेकिन अब योगा भी हमें जोड़ता है। क्रिकेट से तो न जाने हम कबसे जुड़े हुए हैं, लेकिन अब टेनिस और फिल्में भी हमें जोड़ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications