ब्रिक्स समिट में जमीर पर गिरा था भारतीय तिरंगा, पीएम मोदी ने उठाकर जेब में रखा, साथ खड़े नेता भी हुए प्रभावित
पीएम मोदी ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर हैं। इस दौरान एक ग्रुप फोटो सेशन के दौरान पीएम मोदी ने कुछ ऐसा किया कि लोग इससे काफी प्रभावित हुए। सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के इस काम की जमकर तारीफ हो रही है।
दरअसल बुधवार को ग्रुप फोटो के समय प्रधानमंत्री मोदी जब स्टेज पर पहुंचे तो उन्होंने वहां जमीन पर भारतीय तिरंगे रखा देखा। यह ग्रुप फोटो के दौरान सभी हेड ऑफ स्टेट ले लिये तय जगह के सामने रखा था। इसके बाद पीएम मोदी ने ये सुनिश्चित किया कि वे उस पर कदम न रखें।

इसके बाद पीएम ने तिरंगे को उठाया और अपने पास जेब में रख लिया। पीएम मोदी को ऐसा करते देख दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने भी कुछ ऐसा ही किया।
इन दोनों ही शीर्ष नेताओं को जमीन से झंडा उठाते देख वहां एक स्टाफ दौड़ा आया जिसके बाद राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने अपने देश के झंडे को उस स्टाफ को सौंप दिया लेकिन पीएम मोदी ने वह झंडा अपनी जेब में ही रहने दिया। अब पीएम मोदी का ये देशप्रेम जमकर वायरल हो रहा है।
इसके बाद पीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ फोटो खिंचाई।
पीएम ने बुधवार को जोहान्सबर्ग में 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के सत्र में हिस्सा लिया था। इस सत्र में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए।
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कि ब्रिक्स की कोशिश स्पेस में सहयोग बढ़ाने को लेकर हो। उन्होंने कहा, कि लोगों के आपसी संबंध मजबूत हो रहे हैं।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को ब्रिक्स फोरम के दौरान पश्चिम पर कई हमले किए हैं, जिसमें उन्होंने अपने देश पर पश्चिमी देशों के प्रतिबंध को "नाजायज प्रतिबंध" कहा और यूक्रेन के अनाज निर्यात को स्थायी रूप से बंद करने की धमकी दी।












Click it and Unblock the Notifications