गुजरात दंगों में अमेरिकी अदालत ने पीएम मोदी को दी क्लीन चिट
न्यूयॉर्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2002 के गुजरात दंगों में अब अमेरिका की अदालत ने भी क्लीन चिट दे दी है। बुधवार को अमेरिका के एक जज ने पीएम मोदी के खिलाफ जनसंहार के मुकदमे को खारिज कर दिया जिसमें उनपर मुस्लिमों के नरसंहार का आरोप लगाया गया था।

न्यूयॉर्क की जज एनालिसा टॉरेस ने मोदी के खिलाफ मुकदमें को इस आधार पर खारिज कर दिया क्योंकि मोदी उनकी अदालत के न्याय अधिकार के क्षेत्र में नहीं आते हैं। वहीं अमेरिकी सरकार ने पीएम मोदी का मुकदमा यह कहते हुए कोर्ट से वापस लेने की अपील की क्योंकि मोदी देश के सर्वोच्च पद पर हैं काबिज हैं ऐसे में उनको इस मुकदमें में छूट मिलनी चाहिए।
गौरतलब है कि अमेरिका में मानवाधिकार संगठन ने पीएम मोदी के खिलाफ यह मामला पिछले साल सितंबर माह में दर्ज किया था। इसमें मोदी पर आरोप लगाया गया था कि मोदी बड़े स्तर पर नरसंहार कराया साथ ही आरोपियों को माफ कर दिया।
अमेरिकी जज ने मामले को मोदी के खिलाफ इस मुकदमें को उस वक्त बंद करने को कहा है जब बराक ओबामा के भारत दौरे को महज एक हफ्ते बाकी हैं। मोदी के खिलाफ यह मुकदमा उनके अमेरिका के दौरे से ठीक एक दिन पहले किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications