PM Modi Egypt Visit: इजिप्ट से नयी दिल्ली रवाना हुए पीएम मोदी, मिस्र ने दिया सर्वोच्च राजकीय सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरा संपन्न होने के बाद अब मिस्र दौरे पर हैं। पीएम मोदी का मिस्र में आज दूसरा दिन है। पीएम मोदी शनिवार को मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंचे। पीएम मोदी यहां दो दिवसीय राजकीय दौरे पर रहेंगे। मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मैडबौली ने पीएम मोदी का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये पहली मिस्र यात्रा हैं। 26 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने इससे पहले मिस्र की यात्रा नहीं की थी।

पीएम मोदी ने अपनी यात्रा के पहले दिन की शुरुआत शनिवार को मिस्र के पीएम मुस्तफा मैडबौली और शीर्ष कैबिनेट मंत्रियों से मुलाकात के साथ की। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार और रणनीतिक साझेदारी पर बातचीत हुई।

पीएम मोदी के मिस्र दौरे के हर अपडेट के लिए यहां बनें रहिए...

PM Modi Egypt Visit LIVE

LIVE Feed
Jun 25, 2023, 7:01 PM IST

भारत लौटे पीएम मोदी

मिस्र के दो दिन के दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नयी दिल्ली रवाना हो गए हैं।
Jun 25, 2023, 4:50 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिस्र के काहिरा में विश्व चर्चित गीजा के पिरामिड का दौरा किया।
Jun 25, 2023, 3:13 PM IST

पीएम मोदी को 13 देश चुके सम्मान

पिछले नौ साल के कार्यकाल में पीएम मोदी को कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। यह 13वां ऐसा सर्वोच्च राजकीय सम्मान है जो दुनिया भर के विभिन्न देशों ने पीएम मोदी को प्रदान किया है।
Jun 25, 2023, 2:58 PM IST

भारत और मिस्र के बीच एमओयू हुआ साइन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने दोनों देशों के बीच एक समझौता पत्र (MoU) पर दस्तखत किया।
Jun 25, 2023, 2:54 PM IST

PM मोदी को मिला मिस्र का सर्वोच्च राजकीय सम्मान

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने राजधानी काहिरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' पुरस्कार से सम्मानित किया। 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' मिस्र का सर्वोच्च राजकीय सम्मान है।
Jun 25, 2023, 2:06 PM IST

पीएम मोदी ने मिस्र के काहिरा में अल-हकीम मस्जिद का दौरा किया
Jun 25, 2023, 2:03 PM IST

पीएम मोदी ने मिस्र के राष्ट्रपति से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काहिरा में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी से मुलाकात की। इस दौरान कई द्विपक्षीय समझौतों ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
Jun 25, 2023, 1:45 PM IST

मिस्र: हेलियोपोलिस युद्ध स्मारक पहुंचे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिस्र के काहिरा में हेलियोपोलिस युद्ध कब्रिस्तान का दौरा किया और प्रथम विश्व युद्ध के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
Jun 25, 2023, 1:41 PM IST

हेलियोपोलिस युद्ध स्मारक पहुंचे पीएम मोदी

मिस्र: हेलियोपोलिस युद्ध स्मारक पहुंचे पीएम मोदी, भारतीय सैनिकों को देंगे श्रद्धांजलि
Jun 25, 2023, 1:27 PM IST

PM मोदी ने अल-हकीम मस्जिद का किया दौरा

मिस्र के काहिरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अल-हकीम मस्जिद का दौरा किया।
Jun 25, 2023, 11:05 AM IST

पीएम मोदी हेलियोपोलिस युद्ध कब्रिस्तान का भी दौरा करेंगे

पीएम मोदी हेलियोपोलिस युद्ध कब्रिस्तान का दौरा करेंगे। प्रथम विश्व युद्ध में मिस्र और फिलिस्तीन में लड़ने वाले लगभग 4,000 भारतीय सैनिकों के नाम यहां स्मरण किए गए हैं।
Jun 25, 2023, 11:04 AM IST

मिस्र के राष्ट्रपति Abdel Fattah El-Sis से भी आज मिलेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी मिस्र यात्रा के दूसरे दिन मिस्र के राष्ट्रपति Abdel Fattah El-Sis से भी मुलाकात करेंगे। गणतंत्र दिवस 2023 समारोह के लिए मुख्य अतिथि के रूप में भारत आने के बाद सिसी ने पीएम मोदी को आमंत्रित किया था। राष्ट्रपति के साथ बैठक के बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता, समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर और प्रेस कॉन्फ्रेंस होंगे।
Jun 25, 2023, 11:02 AM IST

क्यों अल-हकीम मस्जिद जाएंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी मिस्र यात्रा के दूसरे काहिरा की ऐतिहासिक अल-हकीम मस्जिद का दौरा करेंगे। मस्जिद में उनका दौरा इस क्षेत्र में दाऊदी बोहरा मुस्लिम आबादी की बड़ी आबादी की उपस्थिति के कारण और भी अहम हो जाता है क्योंकि इस समुदाय का गुजरात में भी महत्व है।
Jun 25, 2023, 9:05 AM IST

पीएम मोदी आज मिस्र की अल-हकीम मस्जिद का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मिस्र की अल-हकीम मस्जिद का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री मिस्र के काहिरा में 11वीं सदी के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
Jun 25, 2023, 8:50 AM IST

हसन अल्लम प्रॉपर्टीज के CEO पीएम मोदी से मिलने के बाद क्या बोले?

काहिरा में हसन अल्लम प्रॉपर्टीज के सीईओ मोहम्मद मेधात हसन आलम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद कहा, "एक नेता के रूप में, एक दूरदर्शी के रूप में प्रधानमंत्री मोदी एक अविश्वसनीय व्यक्ति हैं। मुझे उनके साथ यह बैठक जानकारी पूर्ण, शिक्षाप्रद और प्रेरणादायक लगी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत में बुनियादी ढांचे और इंजीनियरिंग व विनिर्माण की दुनिया में निजी क्षेत्र में जबरदस्त वृद्धि हुई है और ये ऐसे क्षेत्र हैं जिनमें हम विशेषज्ञ हैं। इस बैठक में बहुत सारी अमूल्य,अंतर्दृष्टि और सलाहयोगी चर्चा हुई।"
Jun 25, 2023, 8:47 AM IST

PM मोदी से मिलने के बाद क्या बोले मिस्र के ग्रैंड मुफ्ती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए मिस्र के ग्रैंड मुफ्ती शॉकी इब्राहिम अब्देल-करीम अल्लम ने शनिवार को कहा, "भारत में अलग-अलग गुटों के बीच सह-अस्तित्व लाने के लिए पीएम मोदी ने हमेशा बुद्धिमानीपूर्ण नीतियां अपनाई हैं।" ग्रैंड मुफ्ती ने बताया, "मुझे आज पीएम मोदी से मिलकर सम्मानित महसूस हुआ, यह हमारी दूसरी मुलाकात थी। दोनों बैठकों के बीच, मैंने देखा है कि भारत में शानदार विकास हुआ है। पीएम मोदी भारत जैसे बड़े देश के लिए बुद्धिमान नेतृत्व को दर्शाते हैं।"
Jun 25, 2023, 8:45 AM IST

PM मोदी ने की मिस्र की सबसे कंपनी के CEO से मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अरब देश की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान मिस्र में विचारकों से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीकी क्षेत्र में काम करने वाली मिस्र की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक हसन अल्लम प्रॉपर्टीज के सीईओ मोहम्मद मेधात हसन आलम के साथ चर्चा की।
Jun 25, 2023, 8:39 AM IST

PM Modi Egypt Visit: PM मोदी आज जाएंगे हेलियोपोलिस युद्ध स्मारक

PM Modi Egypt Visit: मिस्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हेलियोपोलिस युद्ध स्मारक जाएंगे।
Jun 25, 2023, 7:48 AM IST

पूर्वा वायुसेना चीफ का पीएम मोदी के दौरे पर बयान

पूर्व वायुसेना चीफ ने पीएम मोदी के मिस्र दौरे को लेकर कहा कि भारत और मिस्र सेना, आरएंडी, मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में एक दूसरे का सहयोग कर सकते हैं।
Jun 25, 2023, 6:26 AM IST

मिस्र में भी योग को बढ़ावा

मिस्र के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कायरो में योगा सिखाने वाली इंस्ट्रक्चर से मुलाकात की।
Jun 25, 2023, 3:52 AM IST

बोहरा समुदाय के सदस्यों से पीएम मोदी की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पहले काहिरा में भारतीय प्रवासी बोहरा समुदाय के सदस्यों से मुलाकात की।
Jun 25, 2023, 2:13 AM IST

मुफ्ती ने पीएम मोदी की सराहना की

उन्होंने भारत और मिस्र के बीच मजबूत सांस्कृतिक और लोगों के बीच संबंधों पर चर्चा की। चर्चा समाज में सामाजिक और धार्मिक सद्भाव और उग्रवाद और कट्टरपंथ का मुकाबला करने से संबंधित मुद्दों पर भी केंद्रित थी। ग्रैंड मुफ्ती ने समावेशिता और बहुलवाद को बढ़ावा देने में पीएम के नेतृत्व की सराहना की। पीएम ने बताया कि भारत मिस्र के सामाजिक न्याय मंत्रालय के तहत दार-अल-इफ्ता में आईटी में उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करेगा।
Jun 25, 2023, 2:05 AM IST

PM मोदी और मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मैडबौली ने बैठक की

पीएम नरेंद्र मोदी और मिस्र के पीएम मुस्तफा मैडबौली ने काहिरा में गोलमेज बैठक की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिस्र की अपनी दो दिवसीय राजकीय यात्रा के दौरान काहिरा में भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मिस्र के काहिरा में भारतीय समुदाय के सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया।
Jun 25, 2023, 1:38 AM IST

मिस्र के ग्रैंड मुफ्ती डॉ शॉकी इब्राहिम अब्देल-करीम अल्लम से पीएम मोदी की मुलाकात

विदेश मंत्रालय ने कहा कि काहिरा में अपने पहले कार्यक्रम में पीएम मोदी ने मिस्र के पीएम मुस्तफा मदबौली की अध्यक्षता में मिस्र कैबिनेट में नव स्थापित भारत इकाई के साथ बैठक की। बैठक में सात कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। पीएम मोदी ने काहिरा में मिस्र के ग्रैंड मुफ्ती डॉ शॉकी इब्राहिम अब्देल-करीम अल्लम से मुलाकात की।
Jun 25, 2023, 1:02 AM IST

इन मुद्दों पर केंद्रित है पीएम मोदी की मिस्त्र यात्रा

विदेश मंत्रालय ने कहा कि पीएम मोदी की मिस्र की राजकीय यात्रा व्यापार और निवेश, नवीकरणीय ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन, आईटी, डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म, फार्मा और लोगों से लोगों के संबंधों सहित कई क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने पर केंद्रित थी। प्रधानमंत्री ने इस समर्पित उच्च स्तरीय भारत इकाई की स्थापना के लिए मिस्र को धन्यवाद दिया और पूरे सरकारी दृष्टिकोण की सराहना की।
Jun 24, 2023, 9:26 PM IST

पीएम मोदी ने की मुस्तफा मैडबौली के साथ बैठक

पीएम नरेंद्र मोदी ने काहिरा में मिस्र के पीएम मुस्तफा मैडबौली के साथ बैठक की।
Jun 24, 2023, 9:05 PM IST

'पीएम करते हैं प्रवासियों से प्यार'

मिस्र में भारतीय प्रवासी ने कहा, "यह हमारे लिए जश्न का दिन है क्योंकि पीएम मोदी, जिन्हें बहुत से लोग प्यार करते हैं, आज काहिरा में हैं...।"
Jun 24, 2023, 9:00 PM IST

पीएम से मिलकर गदगद हुए प्रवासी भारतीय

पीएम के काहिरा पहुंचे पर प्रवासी भारतीयों में उत्साह है। एक भारतीय प्रवासी ने कहा,"आज पीएम मोदी से मुलाकात अनोखा अनुभव था। पीएम बोहरा समुदाय से काफी करीब से जुड़े हुए हैं। मुझे गर्व है कि हमारे पीएम हमसे मिलने यहां आए।"
Jun 24, 2023, 8:22 PM IST

पीएम मोदी ने किया ट्वीट

पीएम मोदी ने मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंचकर ट्वीट किया, ''मैं एयरपोर्ट पर इस स्वागत के लिए प्रधानमंत्री मुस्तफा मैडबौली का धन्यवाद करता हूं। भारत-मिस्र के संबंध फले-फूलें और हमारे देशों के लोगों को लाभ पहुंचे।''
Jun 24, 2023, 7:35 PM IST

हिन्दी गाने से किया पीएम मोदी का स्वागत

मिस्र की महिला ने पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में हिन्दी गाना गाया।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+