पीएम मोदी ने इजरायल के नए प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट को दी बधाई, कहा- आपसे मिलने को उत्सुक हूं

यरुशलम, जून 14। इजरायल के राजनीतिक इतिहास में एक नए युग की शुरुआत हो गई है। दरअसल, बेंजामिन नेतन्याहू की जगह अब नफ्ताली बेनेट इजरायल के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्होंने रविवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। आपको बता दें कि दुनियाभर से नफ्ताली बेनेट को प्रधानमंत्री बनने की बधाई मिली है। ऐसे में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नफ्ताली को पीएम बनने पर बधाई दी है। पीएम ने कहा है कि हम अगले साल राजनयिक संबंधों के अपग्रेडेशन के 30 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं, ऐसे में मैं आपने मिलने और दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और बेहतर बनाने के लिए काफी उत्सुक हूं।

Narendra Modi

Recommended Video

    Israel के नए Prime Minister बने Naftali Bennett, जानिए कौन हैं ये | वनइंडिया हिंदी

    बाइडेन ने भी दी बधाई

    नफ्ताली बेनेट को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि अमेरिका अब नफ्ताली बेनेट के साथ मिलकर काम करने के लिए काफी उत्सुक है। बाइडेन ने आगे कहा कि मैं नफ्ताली बेनेट और विदेश मंत्री याइर लापिड को पूरे अमेरिका के वासियों की तरफ से बधाई देता हूं, दोनों देशों के संबंधों को और प्रगाढ़ करने पर हम काम करेंगे।'

    दक्षिणपंथी विचारधारा के नेता माने जाते हैं नफ्ताली

    आपको बता दें कि नफ्ताली बेनेट ने इजरायल में बेंजामिन नेतन्याहू की 12 साल से चली आ रही सत्ता को खत्म कर दिया है। बेंजामिन नेतन्‍याहू काफी मशक्‍कत के करने बाद भी अपनी सत्‍ता को नहीं बचा पाए। पीएम पद की शपथ लेने के बाद नफ्ताली बेनेट ने ऐलान किया कि वह देश में अलग-अलग विचार वाले लोगों के साथ मिलकर काम करेंगे। आपको बता दें कि नफ्ताली एक दक्षिणपंथी विचारधारा के नेता माने जाते हैं।

    कौन हैं नफ्ताली बेनेट?

    - आपको बता दें कि इजरायल के नए प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट सेना में बतौर एलीट कमांडो यूनिट सायरेत मटकल और मगलन के कमांडो के रूप में देश की सेवा कर चुके हैं। साल 2006 में उन्होंने बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व में राजनीति में प्रवेश किया। इसके बाद वह नेतन्याहू के चीफ ऑफ स्टाफ बनाए गए। साल 2012 में नफ्ताली बेनेट द जुइश होम नाम की पार्टी पर संसद के लिए चुने गए।

    - बाद में वे न्यू राइट और यामिना पार्टी से भी नेसेट के सदस्य बने। 2012 से 2020 के बीच नेफ्टाली 5 बार इजरायली संसद के सदस्य बन चुके हैं। 2019 से 2020 के बीच वह इजरायल के रक्षा मंत्री भी रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+