पीएम मोदी ने की काबुल गुरुद्वारे पर 'कायराना' आतंकी हमले की निंदा
नई दिल्ली, 18 जून। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुद्वारे पर हुए आतंकी हमले की भारत ने कड़ी निंदा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिखों के धार्मिक स्थल पर हुए हमले को कायरता पूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि मैं इस बर्बर हमले की निंदा करता हूं।

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार को एक सिख गुरुद्वारे के पास आतंकियों ने सीरियल ब्लास्ट किए। एक बाद एक कई धमाके हुए। ये आतंकी हमला काबुल के गुरुद्वारा कर्ते परवान के पास सड़क पर हुआ। हमले के तुरंत बाद भारत ने गुरुद्वारे में मौजूद लोगों को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए आतंकी हमले की निंदा की थी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हम इस पूरे घटनाक्रम पर करीब से नजर बनाए हुए हैं। हमारी पहली और सबसे महत्वपूर्ण चिंता समुदाय के कल्याण के लिए है।
इसके बाद पीएम मोदी ने काबुल में आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा ट्वीट कर कहा ' काबुल में करता परवां गुरुद्वारा पर कायरतापूर्ण आतंकी हमले से स्तब्ध हूं। मैं इस बर्बर हमले की निंदा करता हूं, और भक्तों की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं।'
चीन की स्थानीय समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने एक प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से कहा, 'हमने स्थानीय समयानुसार सुबह करीब छह बजे कार्ते परवान इलाके में विस्फोट की आवाज सुनी। बताया जा रहा है कि सीरियल ब्लास्ट के दौरान चारों तरफ धुएं का गुबार फैल गया। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। विस्फोट में बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने की आशंका है। हालांकि, धमाकों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications