PM Modi Kuwait: PM मोदी को कुवैत में दिया गार्ड ऑफ ऑनर, बोले- 'दोनों देशों के संबंध ऐतिहासिक हैं'
PM Modi Kuwait: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुवैत में गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया है। पीएम मोदी कुवैत की यात्रा पर हैं। पीएम मोदी शनिवार को कुवैत पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने भारतीय श्रमिकों से भी बात की है। पीएम मोदी ने भारत और कुवैत के संबंध को ऐतिहासिक और बहुआयामी कहा है।
कुवैत की दो दिवसीय ऐतिहासिक यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और कुवैत के बीच बहुआयामी संबंध हैं, जो इतिहास, संस्कृति और आपसी सम्मान पर आधारित हैं। पीएम मोदी ने कुवैत समाचार एजेंसी के साथ अपने इंटरव्यू का मुख्य अंश साझा करते हुए सोशल मीडिया पर ये बात कही।

पीएम मोदी ने कहा- कुवैत और भारत का संबंध ऊर्जा, व्यापार और निवेश तक फैला है
पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार 22 दिसंबर को एक्स पर कहा,
''भारत और कुवैत के बीच बहुआयामी संबंध हैं, जो इतिहास, संस्कृति और आपसी सम्मान पर आधारित हैं। हमारे मजबूत संबंध ऊर्जा, व्यापार और निवेश तक फैले हुए हैं। हमारे पास एक जीवंत भारतीय प्रवासी समुदाय भी है जो दोस्ती को और मज़बूत बनाता है। मैंने KUNA के साथ इस साक्षात्कार में इस पर और कई अन्य मुद्दों पर प्रकाश डाला। है।''
PM मोदी ने भारत और कुवैत के संबंधों को लेकर और क्या-क्या कहा?
- पीएम मोदी कुवैत की यात्रा करने वाले 43 सालों पहले पहले प्रधानमंत्री हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और कुवैत के बीच गहरे और ऐतिहासिक संबंध हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दोनों देश समूचे तेल और गैस मूल्य श्रृंखला में अवसरों की खोज करके अपने पारंपरिक क्रेता-विक्रेता संबंधों को रणनीतिक साझेदारी में बदलने के लिए तैयार हैं।
- कुवैत समाचार एजेंसी (KUNA) के साथ अपने इंटरव्यू के दौरान, पीएम मोदी ने गाजा और यूक्रेन में शांति की शीघ्र बहाली के लिए प्रयासों में मदद करने की इच्छा व्यक्त की, उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे संघर्षों का समाधान युद्ध के मैदान में नहीं पाया जा सकता है।
- उन्होंने मतभेदों को दूर करने और बातचीत के जरिए समाधान प्राप्त करने के लिए हितधारकों के बीच ईमानदार और व्यावहारिक जुड़ाव के महत्व पर जोर दिया।
- पीएम मोदी ने सुरक्षित और मान्यता प्राप्त सीमाओं के भीतर एक संप्रभु, स्वतंत्र और व्यवहार्य फिलिस्तीन राज्य की स्थापना की दिशा में बातचीत के जरिए काम कर सकते हैं।
- कुवैत भारत का छठा सबसे बड़ा कच्चा तेल आपूर्तिकर्ता और चौथा सबसे बड़ा एलपीजी आपूर्तिकर्ता है। पीएम मोदी ने कहा कि आगे सहयोग की बहुत गुंजाइश है, क्योंकि उनका देश तीसरा सबसे बड़ा वैश्विक ऊर्जा, तेल और एलपीजी उपभोक्ता बनकर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि कुवैत के पास वैश्विक तेल भंडार का लगभग 6.5 प्रतिशत है।












Click it and Unblock the Notifications